अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लिए जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर- इमरजेंसी के दिनों में होता था ऐसा बर्ताव

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस बुधवार सुबह उनके घर पहुंची थी, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया है। अर्नब गोस्वामी ने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है, जिसके लाइव फुटेज रिपब्लिक टीवी ने दिखाए हैं। इसे लेकर कई भाजपा नेताओं ने ट्वीट किया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'मुंबई में प्रेस स्वतंत्रता पर जो हमला हुआ है हम उसकी निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव करने का कोई तरीका नहीं है। यह हमें इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाता है, जब प्रेस के साथ ऐसा बर्ताव होता था।'

Recommended Video

      Arnab Goswami Arrest: Sanjay Raut और Amit Shah समेत जानिए नेताओं ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
      bjp, prakash javadekar, maharashtra, mumbai police, arnab arrested, arnab goswami arrested, republic tv, arnab arrest, mumbai police, arnab goswami arrested by mumbai police, arnab goswami assaulted by mumbai police, arnab goswami arrest news, arnab goswami house, arnab goswami residence, raigarh, arnab goswami case, arnab goswami assaulted, arnab goswami net worth, uddhav thackeray, who is arnab goswami, arnab goswami house address, arnab arrest video, sachin vaze, maharashtra govt , रिपब्लिक मीडिया, रिपब्लिक टीवी, अर्नब गोस्वामी, मुंबई, फर्जी टीआरपी, भाजपा, प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र, मुंबई पुलिस

      एक अन्य ट्वीट में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।' केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'फ्री प्रेस के वो लोग जो आज अर्नब के समर्थन में खड़े नहीं हुए, अब आप चतुराई से फासीवाद के समर्थन में खड़े हैं। आप उन्हें पसंद नहीं करते होंगे, आप उन्हें स्वीकार नहीं करते होंगे, आप उनके अस्तित्व को तुच्छ समझते होंगे, लेकिन यदि आप चुप रहते हैं तो आप दमन का समर्थन कर रहे हैं। अगर आगे आपका नंबर होगा तो कौन बोलेगा?'

      एएनआई के अनुसार, अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास, सुसर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी पर प्ले की गई वीडियो के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के साथ भी मारपीट की है। उन्हें दवा भी नहीं खाने दी, अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से भी रोका गया, इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।

      इस मामले में जब शिवसेना नेता संजय राउत से पूछा गया कि क्या अर्नब गोस्वामी पर पुलिस की कार्रवाई बदले की भावना से हुई है, तो उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, महाराष्ट्र में कानून का राज है। पुलिस को जांच में कोई सबूत हाथ लगा होगा तो पुलिस किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है। उस चैनल ने हम सबके खिलाफ जिस प्रकार का बदनामी का कैंपेन चलाया था, झूठे इल्जाम लगाए थे। हमने तो ये कहा कि कोई झूठे इल्जाम लगाता है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।'

      फेक टीआरपी केस में दो एफआईआर दर्ज

      आपको बता दें इससे पहले फेक टीआरपी मामले में भी अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। अर्नब गोस्वामी पर सांप्रदायिक तनाव के लिए उकसाने का आरोप है। टीआरपी घोटाले मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। यही नहीं मुंबई पुलिस ने (Mumbai Police) 23 अक्टूबर को रिपब्लिक टीवी की संपादकीय (Editorial) टीम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी। मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी पर चौथा मुकदमा दर्ज किया गया था। इस एफआईआर में चैनल के संपादक और एंकरों सहित चार लोगों के नाम शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने चैनल की एडिटोरियल टीम पर मुंबई पुलिस के कर्मियों के बीच वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+