सुषमा स्वराज ने 'कंप्यूटर को दोषी' बता इस कपल को दिया मदद का वादा
नई दिल्ली। दक्षिणी बेंगलुरु के रहने वाले चंदर नंदी अपनी पत्नी के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्हें एक अनोखी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके लिए चंदर नंदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई। तो सुषमा स्वराज में ट्वीट कर लिखा कि यह कंप्यूटर दोषी है। विदेश मंत्रालय द्वारा हर साल आयोजित होने वाली इस यात्रा के लिए चंदर नंदी और उनकी पत्नी का चयन हुआ था।

लेकिन समस्या यह खड़ी हो गई कि दोनों का नाम अलग-अलग बैच में था। 13 मई को नंदी ने ट्वीट करके सुषमा को बताया कि उनकी पत्नी की बुकिंग किसी अन्य बैच में हुई है। नंदी ने ट्वीट करके विदेश मंत्री से इस परेशानी को सुलझाने की गुहार लगाई। ताकि वे और उनकी पत्नी एक साथ यात्रा कर सकें। ट्वीट में नंदी ने अपने रजिस्ट्रेशन नंबर शेयर करते हुए लिखा कि, उनकी पत्नी अकेले यात्रा करने में समर्थ नहीं हैं।

सुषमा ने कुछ ही देर बाद इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, कम्प्यूटर की गलती की वजह से आप अलग हुए हैं। चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आप दोनों को एक साथ भेजेंगे। सुषमा के इस ट्वीट को अभी तक 11 हजार लोगों ने लाइक किया है जबकि 2000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है। बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से शुरू हुए थे।
इस साल यात्रा दोनों रूट्स से संपन्न होगी। यात्रा की चयन प्रक्रिया कम्प्यूटर के जरिए होती है और आवेदनकर्ताओं को ईमेल के जरिए सूचना दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications