यहां है कांग्रेस छोड़ चुके और जल्द छोड़ने की जद्दोजहद में जुटे सेलिब्रिटी लीडर्स की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। 100 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मतदाता ही नहीं, अब सेलिब्रिटी लीडर्स भी दूरी बनाने लगे हैं। पिछले एक वर्षों में कई सेलिब्रिटी लीडर्स कांग्रेस को टाटा-बॉय-बॉय कह चुके हैं और इस कड़ी में अभिनेत्री से नेत्री बनी उर्मिला मातोंडकर का नाम भी जुड़ने जा रहा है, जो शिवसेना में शामिल होने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस की सेलीब्रिटी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस को छोडकर शिवसेना में शामिल हो गईं थी। वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर तेलगु फिल्मों की अभिनेत्री खुश्बु सुंदर भी भाजपा में शामिल हो गईं थीं। तो आइए जानते हैं उन सेलीब्रिटी नेताओं की पूरी लिस्ट, जो अब कांग्रेस छोड़ चुके हैं और वो भी जो कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं।
Recommended Video


दिव्या स्पंदना ने 2019 चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को अलविदा कह दिया
2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख रहीं दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री दिव्या स्पंदना के कांग्रेस छोड़ने की खबर तब आई थी, जब चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिया था। इसके बाद से ही अटकलें तेज हो गईं थी कि दिव्या स्पंदना कांग्रेस छोड़ सकती है। हालांकि ट्विटर एकाउंट बंद करने के बाद से वह पूरी तरह पब्लिक लाइफ से गायब हैं, लेकिन गायब होने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का परिचय हटा दिया, जिससे पक्का हो गया था कि उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

खुश्बू सुंदर अभी हाल में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं
दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री खुश्बू सुंदर अभी हाल में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। हालांकि खुश्बू इससे पहले डीमके छोड़कर कांग्रेस का दामन पकड़ा था, जहां वो ज्यादा दिन तक नहीं रह पाईं हैं। इसके लिए बीजेपी नेता खुश्बू सुंदर ने कहा कि वो कांग्रेस की कार्यप्रणाली से खुश नहीं थी, इसलिए कांग्रेस छोड़ना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब बदल गई है। पार्टी के लोग बदल गए हैं और उनके विचार बदल गए हैं। बकौल खुश्बू, कांग्रेस आलाकमान ने मुझे जिम्मेदारी देने की बात बीते चार साल से कर रही थी, मैंने उन्हें बताया कि स्थानीय नेता मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसकी परवाह ही नहीं थी, इसलिए मेरा कांग्रेस से मोहभंग हो गया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने बदसलूकी का आरोप लगाकर शिवसेना में शामिल हुईं
कांग्रेस पार्टी में करीब 10 वर्षो तक रहीं तेज-तर्रार प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को भी सेलीब्रिटी नेता के रूप में शुमार किया जाता है। सेलीब्रिटी नेता इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उनके कांग्रेस छोड़ने की खबर के बाद तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके पक्ष में खड़े हो गए और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी भी की थी। इनमें से एक थी अभिनेत्री रिचा चड्ढा, जिन्होंने कांग्रेस को आड़ों हाथ लेते हुए एक ट्वीट में पूर्व कांग्रेस राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नसीहत तक दे डाली थी। रिचा चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस को लैंगिग समानता को लेकर अपने वादे को पूरा करना चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीटर एकाउंटर के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बदसलूकी से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हो गईं थी।

जल्द औपचारिक तौर पर शिवसेना में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर
कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं एक्ट्रेस टर्नड लीडर उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को औपचारिक तौर पर शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। उर्मिला पार्टी सुप्रीमो के पैतृक आवास मातोश्री में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में 'शिवसैनिक' बनेंगी। तकरीबन साल भर पहले कांग्रेस के अदर 'तुच्छ राजनीति' का आरोप लगाकर इस्तीफा दे चुकीं उर्मिला तभी से मातोश्री की आंखों का तारा बनी हुई हैं जब उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के निशाने पर रहे ठाकरे परिवार के बचाव में उतरी थीं।

कांग्रेस को नगमा भी कह सकती हैं अलविदा, दे चुकी हैं पहले संकेत
बॉलीवुड अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा आजकल सक्रिय राजनीति से बिल्कुल दूर हैं और गाहे-बगाहे नगमा भी कांग्रेस पार्टी को लेकर अपना अंसतोष जाहिर चुकी है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट की टिप्पणी का समर्थन कर चुकी नगमा अपने तेवर पार्टी को पहले ही दिखा चुकी हैं। पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर बातचीत के जरिए विवाद सुलझा लिए गए होते तो ऐसा नहीं हैं और नगमा ने पायलट का समर्थन करते हुए कहा था कि हम में से बहुत लोगों में अंसंतोष है, इसलिए कांग्रेस में और भी लोग ऐसा करेंगे। अब उर्मिला मार्तोंडकर के शिवसेना ज्वाइन करने की खबर नगमा को भी उत्साहित कर सकती है।

काजल निषाद भी जल्द ही कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर सकती हैं
वर्ष 2007 में कांग्रेस में शामिल हुईं टीवी अभिनेत्री काजल निषाद भी कांग्रेस में असंतोष को जाहिर कर चुकी है और उनके कांग्रेस छोड़ने की खबर जल्द आए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। कहते हैं कि खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है। अभिनेत्री से नेत्री बनी काजल निषाद को कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2012 में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जिसके बाद से काजल निषाद घोर उपेक्षा शिकार है। काजल निषाद कई बार पार्टी नेतृ्तव को आड़ों हाथ ले चुकी हैं। कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए काजल निषाद ने कहा कि क्या सिर्फ वोट लेने के लिए निषाद समाज याद आता है। काजल निषाद के तेवर से लग रहा है कि वो भी जल्द ही कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर सकती हैं।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications