विशाल ददलानी के खिलाफ शिकायत दर्ज, जैन मुनि पर की थी विवादित टिप्पणी

नई दिल्ली। गायक और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने जैन मुनि पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से वह मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं।

vishal dadlani

पहले तो आम आदमी पार्टी ने उनसे पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने भी ट्विटर पर खुलकर इस बात की घोषणा कर दी कि वह अब खुद को सक्रिय राजनीति से अलग कर रहे हैं।

अब जैन मुनि तरुण सागर पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। यह शिकायत दिल्ली के शहादरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

क्‍या टिप्पणी की थी विशाल ददलानी ने?

जैन मुनि तरुण सागर जी ने दो दिन पहले हरियाणा विधानसभा में विधायकों को प्रवचन दिया। जिसमें उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार की नसीहत दी। तरुण सागर जी महाराज बिना कपड़ों के रहते हैं।

इसी बात को लेकर ददलानी ने ट्विटर पर टिप्पणी कर दी। फिर क्या था, ददलानी के खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया। बाद में सोशल मीडिया पर ददलानी लगातार लोगों से माफी मांगते रहे।

केजरीवाल ने किया तरुण मुनि की तारीफ में ट्वीट

ददलानी के टिप्पणी के बाद जब विवाद बढने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तरुण मुनि की तारीफ करते हुए ट्वीट की।

इतना ही नहीं दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी इस संबंध में ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा कि 'मेरे साथी विशाल ददलानी की वजह से जैन समुदाय के लोगों को दुख पहुंचा है उसके लिए माफी मांगता हूं। जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज से भी मांफी।'

विशाल ने पहले मांगी माफी फिर कर दिया राजनीति छोड़ने का ऐलान

मामला बढ़ते देख रात साढे नौ बजे ददलानी ने ट्विटर पर लिखा, 'भूल हो गई, माफ कर दीजिए, मगर धर्म को राजनीति के साथ मत जोड़ने दीजिए। देश की खातिर।'

उसके बाद भी पार्टी की तरफ से सौतेला व्‍यवहार देखते हुए देर रात विशाल ददलानी ने ट्वीट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया।

आपको बता दें कि विशाल आम आदमी पार्टी के स्‍टार प्रचारक रहे हैं। दिल्‍ली चुनाव में भी उन्‍होंने केजरीवाल के साथ जमकर पसीना बहाया था और 'पांच साल केजरीवाल' गाना भी उन्‍होंने ही गाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+