पुलिस को ठुल्ला कहने पर केजरीवाल के खिलाफ 2 कॉस्टेबल ने दर्ज करायी शिकायत
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुलिस के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करना भारी पड़ गया है। केजरीवाल के खिलाफ के दो पुलिसवालों ने तहरीर दी है।
अरविंद केजरीवाल ने एक साक्षात्कार के दौरान दिल्ली पुलिस को ठुल्ला कहा था। अपने साक्षात्कार में कहा था कि दिल्ली पुलिस का एक ‘ठुल्ला' रेहड़ी वाले से पैसे मांगता है और उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाए यह कैसे हो सकता है।
केजरीवाल के इसी बयान के खिलाफ उधर लाजपत नगर पुलिस थाने में अजय कुमार नाम के एक कांस्टेबल ने शिकायत दर्ज करायी है। वहीं गोविंदपुरी थाने में भी एक कॉस्टेबल ने केजरीवाल के खिलाफ तहरीर दी है।
दबे रहें घोटाले- शीला दीक्षित का हाथ केजरीवाल के साथ
केजरीवाल के पुलिस को ठुल्ला कहे जाने पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने अपमानजनक बताते हुए कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications