'कम्युनिस्टों भारत छोड़ो', JNU कैंपस की दीवारों पर लिखे नारों ने नए विवाद को दी हवा
जेएनयू कैंपस की दीवारों पर लिखे नारों से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ब्राह्मण विरोधी नारों के बाद अब कम्युनिस्टों का विरोध शुरू हो गया है।

Controversial Slogans on JNU Wall: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों 'कम्युनिस्टों भारत छोड़ो' नारे हिंदू रक्षा दल की ओर लिखे गए हैं। इसने एक नए विवाद को हवा दे दी है। इससे पहले बुधवार को जेएनयू की दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक और ब्राह्मण विरोधी नारों की निंदा की गई थी। जेएनयू प्रशासन मामले में कार्रवाई की बात कह रहा है।
पिछले कुछ दिनों से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नफरत और आपत्तिजनक नारों हवा देने का प्रयास सामने आ रहा है। यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर एक नया वाक्य लिखवाया गया। जिसमें कम्युनिस्ट की विरोध की बात कही गई। कथित तौर पर ये सामने आया है कि ये नारे हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने लिखवाए हैं। जेएनयू की दीवार पर लिखा गया,"कम्युनिस्ट भारत छोड़ो", "कम्युनिस्ट = आईएसआईएस", और "जिहादी भारत छोड़ो"। दीवार पर यह हिंदू रक्षा दल भी लिखा था। ये नारे स्प्रे पेंट से लिखे गए।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब जेएनयू में इस तरह की हरकतें की गईं। इससे पहले जेएनयू की दीवारों पर 'मुस्लिम लाइव्स डोंट मैटर' लिखा गया था। इस तरह की बातें सिर्फ विश्विद्यालय कैंपस के माहौल को खराब करने की की जाती हैं। विश्वविद्यालय के भीतर इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इसके कई उदाहरण भी हैं।
वहीं विवि प्रशासन ने कहा कि वह इस तरह के कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और एक जांच शुरू की गई है। वहीं हिंदू रक्षा दल के सदस्यों का मानना है कि कम्युनिस्टों ने ब्राह्मण विरोधी और हिंदू विरोधी नारे लिखे हैं। इसके विरोध में दल के साथियों ने उनके खिलाफ लिखा। सूत्रों के अनुसार,हिंदू रक्षा दल के लोगों ने जेएनयू के मुख्य द्वार के बाहर कम्युनिस्टों के विरोध में नारे भी लगाए।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications