सीपीएम ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

नई दिल्ली: कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(एम) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 45 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। सीपीआईएम की सेंट्रल कमेटी ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल,असम,हरियाणा, केरल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिननाडु, त्रिपुरा और लक्ष्यद्वीप से उम्मीदवारों का ऐलान किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को लेफ्ट मोर्च ने 25 लोकसभी सीटों का ऐलान किया था, जहां से वो पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेंगे। इसमें सीपीएम के खाते की सीटें भी थी।

Communist Party of India (Marxist) releases first list of candidates for lok sabha elections 2019

सीपीएम ने केरल में 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। गौरतलब है कि केरल में लेफ्ट की ही सरकार है। केरल में कुल 20 लोकसभा सीटें है। पश्चिम बंगाल में भी पार्टी ने 16 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसके अलावा असम,तमिलनाडु, त्रिपुरा में 2, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महराष्ट्र,ओडिशा, पंजाब और लक्ष्यद्वीप में 1 उम्मीदवार का ऐलान पार्टी ने किया है। गौरतलब है कि देश भर में इस बार सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव होंगे। ये सात चरण 11 अप्रैल से 19 मई तक है। सभी सीटों पर मतगणना 23 मई को होगी। पश्चिम बंगाल में रायगंज और मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट जो सीपीएम के पास थी। उस पर अपने मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इस सीट पर कांग्रेस और सीपीएम में टिकट को लेकर विवाद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+