फरीदाबाद में दंगा, 5 लोग जख्मी 15 घरों को किया आग के हवाले

फरीदाबाद। हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा में पांच लोग घायल हो गये हैं जबकि 15 घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। यह घटना दो गुटों के बीच एक धार्मिक स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद फरीदाबाद के अटाली गांव में हुआ। दोनों गुटों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।

atali

इलाके के एसएचओ प्रीतलाल ने बताया कि दो संप्रदाय के लोगों के बीच हुयी हिंसक झड़प में पांच लोग घायल हो गये हैं वहीं 15 घरों में आग लगा दी गयी है। उन्होंने बताया कि यह विवाद सोमवार को उस समय बढ़ गया जब धार्मिक स्थल के निर्माण के समय इमारत की छत बनायी जा रही थी।

निर्माण के समय दूसरे संप्रदाय के लोगों ने पत्थर फेंकना शुरु कर दिया जिसके बाद दोनों ही तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। उसके बाद एक गुट के लोगों ने स्थल से जुड़े आस-पास के घरों में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिसके बाद लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हो गये।

पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गयी है जबकि 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं चैंसा थाने के एसएचओ को इलाके की स्थिति को काबू नहीं करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं छह करीबी जिलों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया है ताकि हालात पर काबू पाया जा सके और आगे तनाव नहीं बढ़ने दिया जाए।

वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इलाकें में पुलिस फ्लैगमार्च कर रही है। हरियाणा के पुलिस कमिश्नर सुभाष यादव, एसडीएम प्रियंका सोनी, डीसीपी भूपिंदर सिंह सहित कई आला अधिकारियों ने हालात की समीक्षा के लिए इलाकें का दौरा किया है।

वहीं यहां के विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि दोनों ही संप्रदायों के लोगों की एसडीएम के कार्यालय में बैठक बुलायी गयी है जिससे कि मामले को सुलझाया जा सके। वहीं विधायक ने कहा कि जिन घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें सरकार मुआवजा देगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+