हिंदू जनजागृति समिति की शिकायत के बाद कॉमेडियन वीर दास का बेंगलुरू में शो किया गया रद्द
हिंदू जनजागृति समिति की शिकायत के बाद कॉमेडियन वीर दास का बेंगलुरू में शो किया गया रद्द
Karnataka:हिंदू जनजागृति समिति की शिकायत के बाद कॉमेडियन वीर दास का बेंगलुरू में 10 नवंबर को अयोजित होने जा रहे शो को रद्द कर दिया गया है। हिंदू जनजागृति समिति ने शिकायत में कहा था कॉमेडियन वीर दास का शो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है और भारत को दुनिया के लिए खराब रोशनी में दिखाते हैं।

समिति ने अपनी शिकायत में लिखा
"कर्नाटक पहले से ही सांप्रदायिक घटनाओं के कारण कई कानून-व्यवस्था की समस्याओं का सामना कर रहा है, तो ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में ऐसे विवादास्पद व्यक्ति को बेंगलुरू जैसे सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देना सही नहीं है। जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ती है और इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हम इस कार्यक्रम को तुरंत रद्द करने की मांग करते हैं।"
हिंदू समिति ने वीर दास के इन बयानों का शिकायत में किया जिक्र
बता दें इस याचिका में हिंदू संगठन ने कॉमेडियन वीर दास के पिछले साल नवंबर में अमेरिका के एक शो का हवाला दिया था जिसमें दास की विवादास्पद 'टू इंडियाज' पर चुटकी ली थी। वहीं वीर दास इससे पहले शिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में महिलाओं और भारतीय प्रधान मंत्री और भारत के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे। समिति ने कहा उन्होंने इससे पहले इन शो में राष्ट्र को बदनाम किया।
जानिए शो में वीर दास ने क्या विवादित बयान दिया था
वीर दास ने अपने उस शो में कहा था भारत में, हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका बलात्कार करते हैं। जिसका जमकर विरोध हुआ था और लोगों ने आरोप लगाया था कि ये बयान भारत के एक जाति के लोगों को टारगेट करता है। जिसके बाद मुंबई और दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था।
फारुकी का भी शो बेंगलुरू में हो चुका है कैंसिल
बता दें वीर दास पहले ऐसे कॉमेडियन नहीं हैं जिनका बेंगलुरू में शो इस कारण से रद्द किया गया है। इससे पहले 2022 अगस्त में बेंगलुरु में पुलिस ने एक विवादास्पद कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के एक शो करने से रोक दिया था। बेंगलुरू पुलिस ने आधिकारिक तौर पर शो रद्द कर दिया गया था। बेंगुलरू में आयोजकों को इस शो को आयोजित करने अनुमति नहीं नहीं दी थी।
नवंबर 2021 में कॉमेडियन फारुकी का पहला शो किया गया था कैंसिल
इससे पहले बेंगलुरू पुलिस ने नवंबर 2021 में स्टैंडअप कॉमेडियन फारूकी का एक शो भी रद्द कर दिया था। तब दक्षिणपंथी समूहों का आरोप था कि कॉमेडियन फारूकी विशेष समुदायों के खिलाफ' बोलेंगे और शो के कारण लोगों की भावना आहत हो सकती है और धार्मिक भावनाएं आहत होने पर बर्बरता हो सकती है। जिसके बाद बेंगलुरू पुलिस ने फारुकी का शो रद्द कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications