The Kapil Sharma Show की सुगंधा मिश्रा ने की सगाई, लड़का भी है मशहूर कॉमेडियन...देखें तस्वीरें
मुंबई, अप्रैल 17। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' में अपने जोक्स से दर्शकों को हंसाने वाली कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने सगाई कर ली है। यह खबर सुनते ही जरूर आपके मन में दूल्हे का नाम जानने को लेकर कौतूहल बढ़ गई होगी। तो आपको बता दें कि सुगंधा मिश्रा ने मशहूर कॉमेडियन संकेत भोसले संग शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। संकेत भोसले बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की मिमिक्री करने के लिए भी जाने जाते हैं।

सुगंधा और संकेत ने की सगाई
सगाई का खुलासा सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने सोशल मीडिया पर अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर कर दी। फोटो में यह कपल एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहा है, फैंस ने सुगंधा और संकेत को आने वाले जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। पोस्ट शेयर करते हुए सुगंधा ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, 'हमेशा के लिए #gettingmarried।'

बॉलीवुड से मिले बधाई संदेश
फोटो पर कॉमेडियन्स के फैंस के अलावा टीवी और बॉलीवुड जगत से भी कई हस्तियों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। सिंगर टोनी कक्कड़ ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो आप दोनों को, कितना अच्छा लग रहा है यह सुनकर।' सुगंधा के अलावा संकेत भोसले ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसमें वह सुगंधा को अपनी बांहों में लेकर एक टक देखते नजर आ रहे हैं।

सुगंधा और संकेत ने किया प्यार का खुलासा
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब सुगंधा और संकेत खुलकर अपने रिश्ते से फैंस और अन्य लोगों को हैरान किया है। हालांकि इससे पहले दोनों कई बार साथ नजर आ चुके हैं लेकिन कभी उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। उसके सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसे संकेत मिलते थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। काम को लेकर एक बार सुगंधा ने संकेत के साथ अपने तालमेल को लेकर बात की थी।

सुगंधा ने संकेत के लिए कही थी ये बातें
सुगंधा मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था, हम दोनों में बहुत गहरी दोस्ती है। वह जो 'मैंने प्यार किया' का डायलॉग है न कि दोस्ती की है, निभानी पड़ेगी तो दोस्ती निभा रहे हैं। हम दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। हम दोनों ही एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। मैं और कुछ नहीं कह सकती। बता दें कि सगाई की खबर सामने आने के बाद अब उनकी शादी की डेट को लेकर कयास लग रहे हैं, कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए संभव है कि शादी में थोड़ी देरी हो।
यह भी पढ़ें: सुगंधा मिश्रा ने बताया कि किसकी वजह से उन्होंने छोड़ा था The Kapil Sharma Show












Click it and Unblock the Notifications