सुगंधा मिश्रा ने बताया कि किसकी वजह से उन्होंने छोड़ा था The Kapil Sharma Show
The
Kapil Sharma Show: टेलीविजन जगत की जानी मानी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने 'द कपिल शर्मा शो' अपने हुनर के दम पर लोगों को जमकर मनोरंजन किया था। उनके अचानक शो से गायब हो जाने के बाद उनके फैंस को काफी ताज्जुब हुआ था। कुछ वर्ष पहले द कपिल शर्मा में कुछ ऐसा हुआ कि कपिल की टीम के कई सदस्य बाहर हो गए। वहीं इतने दिनों बाद अब कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने किसकी और किस वजह से द कपिल शर्मा शो छोड़ा था। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
2017 के बाद शो में इस कारण हुए कई बदलाव
बता दें वर्ष 2017 के बाद कपिल शर्मा शो में कई बदलाव हुए इसकी वजह थी शो में डाक्टर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का विमान में हुआ झगड़ा। इस झगड़े के बाद कपिल शर्मा की टीम बुरी तरह बिखर गई थी। सुनील ग्रोवर के बाद अली असगर , संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने शो छोड़ दिया। हाल ही लगभग तीस साल बाद मीडिया में दिए इंटरव्यू में सुगंधा मिश्रा जिन्हें कपिल शर्मा की पूर्व गर्ल फ्रैंड भी कहा जाता रहा है उन्होंने बताया कि किन चीजों ने उन्हें शो छोड़ने पर मजबूर किया।

सुगंधा मिश्रा ने बताया कि किसकी वजह से उन्होंने छोड़ा ये शो
सुगंधा ने बताया कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े के बाद शो में बहुत कुछ बदल गया था। हमें लगा कि हमारा सफर बस यही खत्म हो गया जाएगा। सुनील के शो छोड़ कर जाने के बाद शो का पूरा फार्मेट ही बदल गया और सब कुछ नए सिरे से शुरू किया जा रहा था। कपिल और सुनील के विवाद के कारण शो की सभी चीजें बदल गई यहां तक हमारी मेहनत पर भी बड़ा ब्रेक लगा गया।

सुगंधा ने जताई इस बात पर हैरानी
सुगंधा ने कहा कि जब हम इस शो से जुड़े तो हमने शो को लेकर बहुत सारे सपने देखे थे लेकिन एक झटके में लगा कि सब कुछ बदल चुका है और ऐसा लगा कि हमारे इस शो को लेकर संजाए सारे सपने टूट गए। उन्होंने कहा कि वो दिन बहुत भावुक कर देने वाले था जब हमने शो को छोड़ने का फैसला किया हम बहुत दुखी थे। सुगंधा ने ये भी कहा कि सबसे बड़ी हैरानी की बात यह थी कि उन्हें दोबारा नहीं बुलाया गया।

क्या दोबारा 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करेगी सुगंधा
क्या दोबारा 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करेगी सुगंधा इसके जवाब में सुगंधा ने कहा कि शो में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है। शो में जाने की उनकी प्लानिंग नहीं है। हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा ने अपने फ्यूचर शो के बारे में बताया कि मैं अब एक दूसरे चैनल पर जल्द शुरू होने वाले कॉमेडी शो की शूटिंग कर रही हूं उसी में व्यस्त हूं।












Click it and Unblock the Notifications