संगीन आरोपों के बाद सामने आईं सिद्धार्थ सागर की मां, कहा-ड्रग्स लेता है मेरा बेटा

नई दिल्ली। कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले 4 महीने से गायब थे, जब उनके लापता होने का शोर मचा तो खबर आई की वो ठीक हैं लेकिन बीते रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जो खुलासे किए वो काफी चौंकाने वाले थे। सिद्धार्थ ने कहा कि उनकी खुद की मां उन्हे खाने में ड्र्ग्स मिलाकर देती हैं और जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे पागलखाने भेज दिया। सिद्धार्थ ने इसके अलावा अपनी मां पर और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं।

अल्का सागर का बड़ा खुलासा

अल्का सागर का बड़ा खुलासा

इन आरोपों के बाद अब सिद्धार्थ की मां अल्का सागर मीडिया के सामने आईं और उन्होंने जो कहा वो और भी चौंकाने वाला है। अल्का सागर ने कहा कि उनका बेटा सिद्धार्थ ड्रग्स का लती है और जब उसे ड्रग्स नहीं मिलती है तो वो मार-पीट पर उतर आता है।

पति शीरीष सागर भी थे अल्का के साथ

पति शीरीष सागर भी थे अल्का के साथ

जिस वक्त अल्का सागर ये बातें मीडिया से कह रही थीं, उस वक्त उनके पति शीरीष सागर भी उनके साथ थे , हालांकि सिद्धार्थ का कहना है कि उनके मां-बाप का आज से 20 साल पहले ही तलाक हो चुका है, वो साथ नहीं रहते हैं और इसी कारण मेरी मां को आर्थिक तंगी है और वो मुझे तंग करती है, मेरे कमाए पैसों पर अपना हक समझती है।

सिद्धार्थ की कही बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं?

सिद्धार्थ की कही बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं?

अल्का सागर ने कहा कि जब सिद्धार्थ को रोका जाता है तो वो आपे से बाहर हो जाता है। कभी-कभी वह घर का सामान तोड़ने पर भी उतर आता था, जिसको देखकर मुझे लगा कि मैं भी सुरक्षित नहीं हूं, लेकिन सिद्धार्थ की कही बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

सिद्धार्थ ने सगी मां पर लगाए संगीन आरोप

सिद्धार्थ ने सगी मां पर लगाए संगीन आरोप

मालूम हो कि सिद्धार्थ के गायब होने की खबर वायरल हुई थी तो सिद्धार्थ ने खुद अपना एक वीडियो इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें सिद्धार्थ ने कहा था कि वो पिछले काफी वक्त से मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे, उन पर काफी कुछ गुजरी है लेकिन कुछ अच्छे लोगों की मदद की वजह से वो सही सलामत हैं, जिसके वो शुक्रगुजार हैं। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता करके कहा कि उनकी खुद की मां उन्हें ड्रग्स देती थी और उन्होंने जबरदस्ती उन्हें पागलखाने भेज दिया था। सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि उनके घरवाले केवल उनसे पैसे चाहते थे और जब वो डिमांड पूरी नहीं हुई तो वो मुझे टार्चर करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+