कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा - शो करने नहीं जाऊंगा कराची
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर स्थित उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध स्वरूप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इसी साल 25 दिसंबर को कराची में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया है।

राजू ने कहा है कि हम बंदूक लेकर बॉर्डर पर नहीं जा सकते, मैंने कराची में होने वाला अपना शो रद्द कर दिया है। यह मेरे विरोध का तरीका है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी अंदर से आती है, मैं भारी दिल से परफॉर्म नहीं पाउंगा।
इससे पहले गायक कुमार सानू ने भी पाकिस्तान में 26 सितंबर को आयोजित अपना शो रद्द कर दिया था। सानू ने कहा था कि मैं अपने देश को प्यार करता हूं। मैं सेना का सम्मान करता हूं। उरी में जवानों पर हुए हमले के कारण मैं अपना शो रद्द कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications