Kapil Sharma ने किया बेटे के नाम का खुलासा, जानिए किस चीज से है कनेक्शन

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने गत शुक्रवार (2 अप्रैल) अपना 40वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे के मौके पर कॉमेडी किंग को सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सिलेब्स तक ने ढेरों शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के दो दिन बाद यानी रविवार को कपिल शर्मा ने फैंस को सर्प्राइज देते हुए अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया। बता दें कि कपिल और उनकी वाइफ निन्नी चतरथ 1 फरवरी को दूसरी बार मम्मी-पापा बने। निन्नी चतरथ ने कपिल शर्मा के बेटे को जन्म दिया है, उनकी पहले भी एक बेटी अनायरा शर्मा है।

कपिल शर्मा ने किया लाडले के नाम का खुलासा

कपिल शर्मा ने किया लाडले के नाम का खुलासा

फरवरी में दूसरे बार पेरेंट्स बने कपिल और गिन्नी ने अपने बेटे का नाम खुलासा अब दो महीने बाद किया है। दरअसल, कपिल शर्मा को जन्मदिन कि बधाई देते हुए बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने लिखा, 'आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार, अब तो बेबी बॉय का नाम बता दो।' नीति मोहन के इस ट्वीट के जवाब में बच्चे के नाम का खुलासा करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, 'थैंक्यू नीतू, आशा है कि तुम अपना ध्यान रख रही हो। हमने उसका नाम त्रिशान रखा है'।

क्या है बेटे के नाम का मतलब

क्या है बेटे के नाम का मतलब

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के बेटे (त्रिशान) का नाम सामने आते ही खबर आग की तरह फैल गई। फैंस ने कॉमेडियन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके नाम के चुनाव की तारीफ की है। वहीं कुछ लोग कमेंट बॉक्स में 'त्रिशान' नाम का मतलब भी पूछते नजर आए। आपको बता दें कि त्रिशान का मतलब होता है जीत या विजय। सच में कपिल शर्मा ने अपने बेटे का नाम बहुत प्यारा और सोच समझकर रखा है।

जल्द लौटेगा 'द कपिल शर्मा शो'

जल्द लौटेगा 'द कपिल शर्मा शो'

मालूम हो कि पिछले महीने ही कपिल शर्मा का मशहूर टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' ऑफ एयर हुआ है। शो के बंद होने की वजह का खुलासा तो नहीं किया गया लेकिन कॉमेडी किंग जल्द ही अपने शो के साथ टीवी पर वापसी करने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि इस बार शो में नई कास्ट और टीम देखने को मिल सकती है। मेकर्स चाहते हैं कि शो फिर से लाइव ऑडियंस के साथ शुरू किया जाए लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा होना संभव नहीं लगता।

भारती ने शो को लेकर कही थी ये बात

भारती ने शो को लेकर कही थी ये बात

द कपिल शर्मा शो को लेकर कुछ दिन पहले कॉमेडिन भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम कुछ दिनों का ब्रेक ले रहे हैं लेकिन कुछ नया करके लौटेंगे। हम यह ब्रेक खुद को अपग्रेड करने के लिए ले रहे हैं। अगले कुछ महीनों में मुश्किल से कोई फिल्म रिलीज हो रही है, ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि हम ब्रेक लें ताकि फिर से नए जोश के साथ शो पर काम कर सकें। हम पूरी तरह छुट्टी पर नहीं होंगे, इस दौरान हम बैठकें और होमवर्क करेंगे। एक टीम के रूप में नए किरदारों पर काम करेंगे और अधिक जोश के साथ वापसी करेंगे।

40 साल के हुए कपिल शर्मा

40 साल के हुए कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा 40 बरस के हो गए हैं। बिना गॉड फादर के कामयाबी के शिखर पर पहुंचे कपिल शर्मा ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं। आज कपिल के प्रशंसक केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी है। कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था, उनके पिता पुलिस विभाग में थे, बेहद ही साधारण परिवार में जन्मे कपिल शर्मा के पिता की मौत साल 2004 में कैंसर की वजह से हो गई थी। एक्टिंग और गायन में रूचि रखने वाले कपिल ने अपने पिता की जगह मिल रही नौकरी करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनके बड़े भाई अशोक ने नौकरी ज्वाइन की थी क्योंकि घर की माली हालत सुधारने के लिए किसी को तो नौकरी ज्वाइन करनी ही थी।

यह भी पढ़ें: जब कपिल ने बताया अपने बुरे दौर का किस्सा-डिप्रेशन के चलते खुद को कर लिया था कमरे में बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+