जब भारती हर्ष को करने लगी तंग तो पड़ गया चांटा, वीडियो वायरल
नई दिल्लीः कॉमेडी क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ-साथ टिक-टॉक पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों भारती का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष को परेशान कर रही हैं, जिसकी उन्हें सजा मिलती है। इस वीडियो में भारती से हर्ष परेशान होकर उन्हें एक चांटा मार देते हैं, जिसके बाद भारती रोने लगती हैं।

भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। भारती सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा है कि हर्ष लिम्बाच्या, यार तूने तो सच्ची मार दिया।
इसके अलावा भारती ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह 'द कपिल शर्मा शो' की कम्मो बुआ के अंदाज में बोलती नजर आ रही थीं। बता दें कि भारती अपने पति हर्ष के साथ ढेर सारे टिकटॉक वीडियो बनाती रहती हैं। कभी वो वीडियो में डांस करती हैं तो कभी किसी फिल्म या सीरियल का डायलॉग बोलती हैं। उनके वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं।
बता दें कि यह वीडियो भारती और उनके पति हर्ष का टिकटॉक वीडियो है, जिसमें दोनों पार्टनर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन भारती सिंह के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि मजाक में मारा गया चांटा उन्हें सच में लग गया है। कॉमेडियन भारती सिंह आजकल टीवी के पर्दे पर छाई हुई हैं। वह दो अलग-अलग चैनलों पर शो कर रही हैं। इन दोनों शो में भारती की भूमिका को लोग खूब सराह रहे हैं। इन दोनों शो में वो दर्शकों को हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications