मप्र : सर्द हवा और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी सर्द हवाएं चल रही हैं और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शीतलहर का असर बढ़ने का अनुमान जताया है।

राज्य में आसमान पर बादलों की आवाजाही के कारण धूप खिलकर नहीं निकल पा रही है, वहीं सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। रात और सुबह के समय छाए कोहरे से दृश्यता प्रभावित हुई है।
इधर, शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 8़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 9़ 1 डिग्री तथा जबलपुर का 8़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।
भोपाल का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21़ 2 डिग्री, ग्वालियर का 21़ 9 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम 22़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications