दिल्ली एनसीआर में ठंड ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, कोहरे के चलते 11 ट्रेनें लेट
नई दिल्ली। इस साल दिल्ली एनसीआर में ठंड ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिसंबर और जनवरी को मिलाकर कुल 9 दिनों तक तापमान 4 डिग्री से भी कम रहा। ऐसा इससे पहले 12 साल पहले हुआ था जब 11 दिनों तक तापमान 4 डिग्री था। वहीं कोहरे की बात करें तो कोहरे ने भी रिकॉर्ड तोड़ा है। 22 सालों में इस बार सबसे कम कोहरा हुआ है। दिसंबर में कुम 26 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा 29 दिसंबर को दिन सबसे ठंडा रहा।

बीते गुरुवार को दिल्ली में बादल दिनभर छाए रहे हालांकि बारिश कुछ ही जगहों पर हुई। शुक्रवार को हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से महज एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 60 से 97 फीसदी रहा। मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 20 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 5 से 6 दिनों तक तापमान बढ़ेगा।
गौरतलब है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते हर साल मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान कम हो रहा है और शीतलहर बढ़ रहा है वहीं गर्मी में अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है और लू ज्यादा चल रही है। न सिर्फ दिल्ली एनसीआर बल्कि देश विदेशों में भी ये बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जलवायु में परिवर्तन को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। दूसरी ओर कोहरे के चलते यातायात हमेशा की तरह बाधित हुआ है। राजधानी पहुंचने वाली कुछ 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हवाई यातायात पर भी असर पड़ है। कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अभी दो दिन और कंपाएगी ठंड, 31 जनवरी के बाद दिल्ली को मिल सकती है राहत












Click it and Unblock the Notifications