दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम जारी, कश्मीर में 'चिल्लेकलां' शुरू, अब पड़ेगी भयंकर ठंड
Weather Updates: सर्दी के सितम से पूरा उत्तर भारत इस वक्त बुरी तरह से परेशान है, बर्फीली हवाओं और कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा आज सुबह से छाया हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बढ़ी है। हालांकि शनिवार-रविवार के बाद सोमवार को दिल्ली वालों को मामूली सी राहत मिली लेकिन कल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं आज मौसम विभाग का अनुमान है कि आज Minimum तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का ही अनुमान है।
Recommended Video

आज भी दिल्ली की हवा की क्वालिटी खराब
हवा की क्वालिटी आज भी दिल्ली की खराब ही है। शहर में कई जगह AQI खतरे के निशान से ऊपर ही है। आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली में पालम इलाके में विजिबिलिटी 200 मीटर रही, जो कि अच्छी नहीं कही जा सकती है। उत्तर भारत में क्रिसमस के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं उससे पहले तापमान में गिरावट रहने से ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है।

कश्मीर में 'चिल्लेकलां' शुरू
तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी जारी है, कई इलाकों में माइनस में पारा पहुंच गया है तो वहीं डल झील जम चुकी है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर में 40 दिन का सबसे ठंडा दौर चिल्लेकलां भी शुरू हो गया है और अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी की आशंका है। मालूम हो कि 'चिल्लेकलां' करीब 40 दिनों तक चलता है और उसके बाद चिल्लेखुर्द का मौसम आ जाता है।

'क्रिसमस' पर बारिश होने की आशंका
तो वहीं उत्तर भारत में 25 दिसंबर यानी कि 'क्रिसमस' पर बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 23 से 26 दिसंबर के बीच शीतलहर (cold wave) चल सकती है। विभाग ने इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की धुंध रहने का भी अनुमान है तो वहीं घने कोहरे और शीतलहर से भी लोगों को सामना करना पड़ेगा।

ठंडी हवाएं चलेंगी , लुढ़केगा पारा
साउथ इंडिया में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के आसार हैं, हालांकि केरल और माहे में अच्छीखासी बारिश हो सकती है।
दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा
तो वहीं दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications