गला रेत कर कॉलेज छात्रा की हत्या, शादी करना चाहता था शादीशुदा आरोपी
नई दिल्ली। कोयंबटूर पुलिस ने रविवार रात 27 साल के एक शख्स को एक लड़की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सतीश कुमार की शादी तीन साल पहले हो चुकी है लेकिन वह 20 साल की कॉलेज छात्रा प्रगति से शादी करना चाहता था। ऐसे में जब प्रगति के मां बाप ने उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढना शुरू किया तो सतीश बौखला गया और छुरा घोंपकर प्रगति की हत्या कर दी।

पुलिस को मालूम हुआ कि प्रगति और सतीश एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन प्रगति के मां बाप इसके खिलाफ थे। इसके बाद सतीश शादी हो गई लेकिन फिर भी उसने प्रगति का साथ नहीं छोड़ा। सतीश बार बार प्रगति और उसके परिवार पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन वे नहीं माने।
ऐसे में बीते शुक्रवार को जब प्रगति कॉलेज के बाद घर नहीं पहुंची तो उसके माता पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शनिवार को प्रगति का शव सड़क किनारे मिला। प्रगति का गला छुरे का रेता गया था। जांच अधिकारियों का कहना है कि हालांकि प्रगति के माता पिता को इस घटना में सतीश पर जरा भी शक नहीं है। पुलिस सतीश से पूछताछ कर रही हा और गोमंगलम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रेम प्रसंग या एक तरफा प्यार के मामले में हत्या जैसी की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं। कई बार लड़की पर एसिड अटैक जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती है। यहां औलाद के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर कई बार घर वालों द्वारा ही हत्या के मामले सामने आए हैं। इन्हें ऑनर किलिंग की श्रेणी में देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद पुलिस ने सुलझाया 18 साल पुरानी हत्या का मामला, मां ने ही करवाई थी बेटे की हत्या












Click it and Unblock the Notifications