कोस्ट गार्ड ने श्रीलंका के जहाज से बरामद किया 100 किलोग्राम हेरोइन, पाकिस्तान से जुड़े तार

नई दिल्ली। भारतीय कोस्ट गार्ड ने श्रीलंका की नाव से 100 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। कोस्टगार्ड ने नौ दिन के ऑपरेशन के बाद तुथुकुडी में समुद्र तट पर यह हेरोइन जब्त की है। कोस्टगार्ड ने 17 नवंबर को यह ऑपरेशन शुरू किया था। नाव में श्रीलंका के 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि वो श्रीलंका के नागरिक हैं। शुरुआती पूछताछ के दौरान क्रू के सदस्यों ने कोस्ट गार्ड के अधिकारियों को बताया कि पाकिस्तान के कराची में श्रीलंका की इस नाव 'शेनाया दुआ' में इसे रखाया गया था। इस ड्रग को पश्चिमी देशों और ऑस्ट्रेलिया में भेजा जाना था।

Recommended Video

    India Coast Guard ने Sri Lankan Boat जब्त की 100 Kg Pakistani हेरोइन | वनइंडिया हिंदी
    heroin

    कोस्ट गार्ड के अधिकारियों को नाव में 99 हेरोइन के पैकेट मिले हैं। साथ ही सिंथेटिक ड्रग्स के 20 छोटे बॉक्स और पांच 99 एमएम की पिस्टल व थुराया सैटेलाइट फोन को बरामद किया गया है। ड्रग्स को एक नाव में एक खाली फ्यूल टैंक में रखा गया था। क्रू के सदस्यों के अनुसार नाव श्रीलंका के नेयोंबो शहर के अलेंसू कुट्टिगे सिन्हा दीपथा सानी फर्नांडीस की है। जिन छह लोगों को जहाज से हिरासत में लिया गया है उनसे अलग-अलग एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

    इस ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ना सिर्फ जिहाद बल्कि ड्रग्स का भी निर्यात करता है जिसकी जरिए आतंकवाद की फंडिंग की जाती है। इस ऑपरेशन के बाद नार्कोटिक्स के अधिकारी तमिलनाडु में भी इस ड्रग्स के तस्करों से जुड़े तार को तलाशने की कोशिश में जुट गए हैं। नारकोटिक्स के अधिकारी तमिलनाडु में पाकिस्तान के तार तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों को शक है कि पाकिस्तान के ड्रग तस्करों के हाई प्रोफाइल लिंक तमिलनाडु में भी हो सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब कोस्टगार्ड श्रीलंकाई नाव के छह लोगों से पूछताछ कर रही थी तो श्रीलंका के कोस्ट गार्ड का उनके पास संदेश आया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+