CNG Price Hike: दिल्ली-नोएडा सहित इन शहरों में महंगी हुई सीएनजी, जानिए प्रति किलो अब क्या है कीमत
CNG Price Hike: सरकार ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी आज 22 जून सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजधानी नई दिल्ली में सीएनजी 74.09 रुपये की जगह 75.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
दिल्ली के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में सीएनजी महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर एनसीआर क्षेत्र समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में सीएनजी की खुदरा कीमतों में पर पड़ने वाला है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बढ़े CNG के भाव
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अभी तक सीएनजी 78.70 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिल रही थी, जो अब 79.70 रुपये प्रति किलो हो गई है। हालांकि एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में सीएनजी के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गुरुग्राम के अलावा करनाल और कैथल में भी सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
CNG Prices in other cities: अन्य शहरों में सीएनजी की कीमत
- हरियाणा के रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली और राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में भी आज से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
- रेवाड़ी में सीएनजी की कीमतें अब 78.70 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 79.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
- उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में कीमत 79.08 रुपये से बढ़कर 80.08 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
- अब राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां सीएनजी 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम की जगह 82.94 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications