दिल्ली-NCR की जनता पर एक और वार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG-PNG की कीमतें भी बढ़ीं
नई
दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), गेल (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त उद्यम, बीपीसीएल और दिल्ली के एनसीटी सरकार ने शनिवार सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें शनिवार रात 12 बजे से दिल्ली के एनसीटी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी में लागू हो गईं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
कीमतों में इस संशोधन के परिणामस्वरूप दिल्ली में सीएनजी के उपभोक्ता मूल्य में 63 पैसे प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के उपभोक्ता मूल्य में 70 पैसे प्रति किलो की वृद्धि होगी। बढ़ी हुई कीमतों के बाद सीएनजी दिल्ली में 42.60 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 49.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएंगी।
शनिवार
आधी रात से यह कीमतें लागू होंगी। रेवाड़ी में सीएनजी की आपूर्ति की जा रही कीमतों में 63 पैसे की बढ़ोतरी होगी। पहले यहां सीएनजी की कीमत 51.62 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों के बाद यह 52.25 रुपये प्रति किलो हो जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications