Bihar News: CMR (चावल) आपूर्ति की अंतिम तिथि बढ़ी: भारत सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर 14 सितम्बर 2025 तक दी राहत
भारत सरकार ने CMR चावल आपूर्ति की समय सीमा 14 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी है। यह निर्णय राज्य सहकारी समितियों का समर्थन करता है और उन किसानों के लिए समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करता है जिन्हें पहले चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के अनुरोध पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के CMR (चावल) आपूर्ति की अवधि को 14 सितम्बर 2025 तक विस्तारित कर दिया है। भारत सरकार द्वारा पूर्व में CMR (चावल ) आपूर्त की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी।

भारत सरकार द्वारा CMR की तिथि विस्तारित करने पर माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि "भारत सरकार द्वारा CMR आपूर्ति की तिथि 14 सितम्बर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य एवं साथ ही यह कदम राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप भी है। इससे राज्य के उन सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों को शत प्रतिशत अवशेष CMR (चावल) की आपूर्ति करने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने 10 अगस्ता 2025 तक CMR(चावल) की आपूर्ति शत प्रतिशत नहीं कर पाए थे।" यह निर्णय उन पैक्स एवं व्यापार मंडलों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो पूर्व निर्धारित समयसीमा तक राज्य खाद्य निगम को CMR (चावल) की आपूर्ति पूरी नहीं कर पाए थे।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में राज्य के किसानों से 39.22 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा की गई है। इसके समतुल्य 26.61 लाख मीट्रिक टन CMR (चावल) 10 अगस्त 2025 तक राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाना था। इसमें से 26.01 लाख मीट्रिक टन CMR (97.8%) की आपूर्ति समय पर पूरी की जा चुकी है, जबकि लगभग 60 हजार टन CMR (चावल) की आपूर्ति की जानी अब भी शेष है, जिसमें लगभग 900 समितियां संबद्ध हैं, जिनके डिफॉल्टर होने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इसके साथ ही सहकारी बैंकों के लगभग 200 करोड़ रुपए पर भी संकट उत्पन्न हो गया था।
सहकारिता विभाग ने विस्तारित तिथि तक सभी जिलों को शत प्रतिशत CMR (चावल) आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications