CM योगी का राहुल पर तंज, 'एक्सीडेंटल हिंदू' को गोत्र और जनेऊ याद दिलाना हमारी जीत है

प्रयागराज। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गए हो लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के बीच जवाबी हमले लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गोत्र वाले बयान को लेकर उन तंज कसा है। सीएम योगी ने कहा कि, देश की राजनीति में हावी होने के लिए लोग अब अपना गोत्र, अपना जनेऊ भी दिखाने लग गए हैं। वो जो कहते थे कि हम ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं।

हम ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं, आज उनको एहसास हो रहा है

हम ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं, आज उनको एहसास हो रहा है

समरसता कुंभ के उद्घाटन के दौरान बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि, देश की राजनीति में हावी होने के लिए लोग अब अपना गोत्र, अपना जनेऊ भी दिखाने लग गए हैं। वो जो कहते थे कि हम ऐक्सिडेंटल हिंदू हैं, आज उनको एहसास हो रहा है कि वो सच्चे मायने में हिंदू हैं। ये भारत की सनातन आस्था की विजय है। दुनिया के एक कोने में बैठकर कुछ लोग विदेश की झूठन खाकर भारत की संस्कृति और परंपरा को तोड़ने और कोसने का काम करते हैं।

 हिंदुओं से बड़ा प्रकृति पूजक कोई नहीं

हिंदुओं से बड़ा प्रकृति पूजक कोई नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदुओं से बड़ा प्रकृति पूजक कोई नहीं फिर भी उन्हें पर्यावरण विरोधी साबित करने का षडयंत्र किया जा रहा है। वेद की रचना करने वाले ऋषि उस वर्ग से थे जिन्हें आज हम दलित कहते हैं। योगी ने कहा कि अयोध्या कोर्ट में कौन लोग गए? जो कभी खुद मंदिर नहीं गए होंगे। लेकिन कहते सबको प्रवेश मिलना चाहिए, भेदभाव नहीं होना चाहिए भगवान के सामने, लेकिन आस्था होनी चाहिए,ऐसी पीआईएल को लेकर फिर कोई एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट चला जायेगा, और कहेगा कि इसे रोक दो,ऐसी पीआईएल पर सुनवाई जल्दी होती है।

राफेल डील: योगी ने कहा-कांग्रेस ने देश की जनता से बोला झूठ, माफी मांगे राहुल गांधी

राजस्थान के दौरे पर राहुल में पूजा में बताया था गोत्र

राजस्थान के दौरे पर राहुल में पूजा में बताया था गोत्र

बता दें कि पांच राज्यों में हाल ही में हुए चुनाव के वक्त राहुल गांधी राजस्थान के दौरे पर पहुंचे थे। राहुल गांधी पुष्कर में जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर भी गए थे। जहां पर राहुल गांधी से उनका गोत्र पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि वह कौल (कश्मीरी) ब्राह्मण हैं और उनका दत्तात्रेय गोत्र है। इसके बाद पुजारी ने मंदिर में पूजा संपन्न कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+