प्रज्वल रेवन्ना को लेकर सीएम सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कर डाली ये मांग

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्नाा के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को रद्द करने की मांग की है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का केस चल रहा है।

एसआईटी उनके खिलाफ जांच कर रही है। लेकिन वह इन सब के बीच भारत से बाहर चले गए हैं। ऐसे में सीएम सिद्धारमैया चाहते हैं कि रेवन्ना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द किया जाए ताकि उन्हें जल्द से जल्द भारत वापस लाया जा सके।

siddaramaiah

पत्र में सीएम ने कहा कि यह शर्मनाक है कि प्रज्वल रेवन्ना 27 अप्रैल 2024 को देश छोड़कर जर्मनी चले गए। उनके खिलाफ केस सामने आने के बाद वह तत्काल डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के दम पर विदेश चले गए। एफआईआर दर्ज होने से कुछ घंटे पहले वह भारत से बाहर गए हैं।

सिद्धारमैया ने कहा कि मैं आपका ध्यान इस ओर खींचना चाहता हूं, यह प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गंभीर मामला है। इन घटनाओं ने ना सिर्फ प्रदेश के लोगों को चौंकाया है बल्कि पूरे देश में लोग इसे सुनकर चिंतित हैं।

सीएम ने कहा कि हासन से लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना जोकि इस चुनाव में फिर से लड़ रहे हैं, वो पूर्व प्रधानमंत्री के पोते हैं, 27 अप्रैल को देश छोड़कर जर्मनी चले गए। वो डिप्लोमैटिक पासपोर्ट जिसकी संख्या 11135500 है का इस्तेमाल करके बाहर गए हैं।

संगीन अपराध में एफआईआर दर्ज होने से कुछ घंटे पहले वो देश से बाहर गए हैं। उन्होंने अपने डिप्लोमैटिक सुविधाओं का गलत उपयोग किया है ताकि वह आपराधिक कार्रवाई से बच सकें।

कर्नाटक सरकार ने इस मामले में त्वरित एसआईटी का गठन किया ताकि मामले की जांच हो सके। एसआईटी कथित आरोपों की जांच कर रही है, साथ ही हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें कानून के समक्ष खड़ा किया जा सके।

यह काफी चिंता का विषय है कि लुकआउट नोटिस सर्कुलर, ब्लू कॉर्नर नोटिस और दो नोटिस के बावजूद रेवन्ना देश छोड़ में सफल रहे हैं। सीएम ने पीएम मोदी से अपील की है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+