CM ममता ने PM मोदी को लिखा पत्र, सख्त 'बलात्कार विरोधी कानून' की मांग की, कहा- 15 दिन में मिले सजा
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सख्त 'बलात्कार विरोधी कानून' बनाने की मांग की है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि बलात्कार विरोधी सख्त कानून बनाकर 15 दिनों में सजा देने का प्रावधान करना चाहिए।
सीएम ममता ने यह पत्र कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में हुए जूनियर डॉक्टर रेप-हत्याकांड के चर्चा में आने के दौरान लिखा है। 9 अगस्त 2024 को अस्पताल के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर की अर्धनग्न क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद किया गया था। इस केस की जांच फिलहाल सीबीआई (CBI) के पास है।

ये भी पढे़ं- कोलकाता केस: CBI का दावा- डॉक्टर के साथ नहीं हुआ था गैंगरेप, मृतका के मां-पिता ने भी किया बड़ा खुलासा
CM ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखे पत्र में क्या-क्या कहा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपके ध्यान में लाना चाहती हूं कि देशभर में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कई मामलों में बलात्कार के साथ हत्या भी की जाती है। यह देखना भयावह है कि देशभर में प्रतिदिन लगभग 90 बलात्कार की घटनाएं होती हैं।''
ये भी पढ़ें- Kolkata Doctor Case: क्यों निर्भया कांड से भी भयावह होता जा रहा है, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला?
CM ममता बोलीं- 15 दिनों के भीतर पूरी की जानी चाहिए जांच
सीएम ममता ने पत्र में आगे लिखा, ''इससे समाज और राष्ट्र का विश्वास और विवेक डगमगाता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम इस पर रोक लगाएं, ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें। इस तरह के गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को व्यापक तरीके से संबोधित करने की जरूरत है, जिसमें ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान करने वाले कठोर केंद्रीय कानून बनाए जाएं। ऐसे मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतों की स्थापना पर भी प्रस्तावित कानून में विचार किया जाना चाहिए, ताकि त्वरित न्याय सुनिश्चित हो सके। ऐसे मामलों में सुनवाई अधिमानत 15 दिनों के भीतर पूरी की जानी चाहिए।"
ये भी पढ़ें- कोलकाता कांड: रेप या गैंगरेप? CBI ने कहां तक की जांच, सुप्रीम कोर्ट से क्या-क्या कहा? इन 5 प्वाइंट में समझेंं












Click it and Unblock the Notifications