रूस-यूक्रेन जंग पर CM ममता ने PM मोदी से कहा- 'बिना किसी शर्त, मेरा समर्थन स्वीकार करें'

रूस-यूक्रेन जंग पर CM ममता ने PM मोदी से कहा- 'बिना किसी शर्त, मेरा समर्थन स्वीकार करें'

कोलकाता, 28 फरवरी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रूस-यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और बिना शर्त समर्थन का आश्वासन दिया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संकट के दौरान एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की भी गुजारिश की है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग का सोमवार (28 फरवरी) को पांचवा दिन है। इस बीच भारत के यूक्रेन में फंसे छात्रों और अन्य नागिरकों को ऑपरेशन गंगा के तहत भारत वापस लाया जा रहा है। सोमवार को छठा विमान यूक्रेन से 240 भारतीयों को लेकर रवाना हुआ है। अब तक 1156 भारतीय सकुशल लौट चुके हैं।

ममता बनर्जी ने PM मोदी से यूक्रेन संकट पर क्या कहा?

ममता बनर्जी ने PM मोदी से यूक्रेन संकट पर क्या कहा?

ममता बनर्जी ने अपने पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा, ''मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि चल रहे अंतरराष्ट्रीय संकट के दौरान मेरे बिना शर्त समर्थन को स्वीकार करें और मैं ये भी अपील करती हूं और जानना चाहती हूं कि क्या आप हमारे सिर को ऊंचा करके संकट से बाहर आने के हमारे राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने के लिए अब एक सर्वदलीय बैठक करना चाहेंगे।''

ममता बनर्जी बोलीं- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप...

ममता बनर्जी बोलीं- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप...

सीएम ममता बनर्जी ने अपने पत्र में आगे लिखा, ''दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत को दुनिया के लिए एक शांतिपूर्ण समाधान की पेशकश करने के लिए नेतृत्व करनी चाहिए और हमें इसे बिना किसी हिचकिचाहट के पेश करना चाहिए।"

दीदी ने PM से कहा- देश के लिए हम एक हैं, चाहे पार्टी कोई भी हो...

दीदी ने PM से कहा- देश के लिए हम एक हैं, चाहे पार्टी कोई भी हो...

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा, '' मैं विशेष रूप से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के संबंध में कहना चाहती हूं कि संकट में अपने छात्रों को त्वरित मदद करने के लिए, हम अपने तिरंगे झंडे के नीचे सब एकजुट हैं, चाहे पार्टी या राजनीति कुछ भी हो।" चल रहे ऑपरेशन गंगा के बावजूद, अभी भी कई भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जो लगातार बचाए जाने का अनुरोध कर रहे हैं।

PM मोदी ने की यूक्रेन संकट पर बैठक

PM मोदी ने की यूक्रेन संकट पर बैठक

दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के बाद सरकार सूत्रों के हवाले से खबर आई की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।

सिंधिया समेत 4 मंत्री भारतीयों को लेन गए यूक्रेन की ओर

सिंधिया समेत 4 मंत्री भारतीयों को लेन गए यूक्रेन की ओर

बता दें कि मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा जाएंगे। वहीं किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह पोलैंड में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रबंधन करेंगे। वहीं पीएम मोदी के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की। उन्हें यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने के भारत सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+