दिल्ली में BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से मिलीं ममता बनर्जी
नई दिल्ली, 24 नवंबर। दिल्ली दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अलावा बीजेपी सांसद सुब्रण्यम स्वामी से भी मुलाकात की।

सुब्रमण्यम स्वामी से मिलेंगी ममता बनर्जी
विचारधारा के मामले में धुर-विरोधी इन दोनों नेताओं की मुलाकात ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। इस मुलाकात से पहले ये सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या सुब्रमण्यम स्वामी टीएमसी में जाने वाले हैं? इस बारे में सुब्रण्यम स्वामी ने खुद ही साफ कर दिया। स्वामी ने कहा कि वह हमेशा ममता बनर्जी के साथ रहे हैं और उन्हें टीएमसी में शामिल होने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार को 3 बड़े नेताओं ने ज्वॉइन की टीएमसी
आपको बता दें कि ममता बनर्जी अभी दिल्ली के दौरे पर हैं। ममता बनर्जी का ये इस साल के अंदर तीसरा दिल्ली दौरा है। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस के 2 बड़े नेताओं को टीएमसी की सदस्यता दिलाई तो वहीं जेडीयू के भी एक नेता को अपनी पार्टी में शामिल किया। कांग्रेस से अशोक तंवर और कीर्ति आजाद टीएमसी में शामिल हुए तो वहीं जेडीयू से पवन वर्मा ने टीएमसी ज्वॉइन की।
त्रिपुरा और गोवा में चुनाव लड़ेगी टीएमसी
ममता बनर्जी अपने इस दौरे पर कई उद्योगपतियों और विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात करने वाली हैं। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सरकार बनाने के बाद अब पार्टी के विस्तार की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी त्रिपुरा और गोवा में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
-
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications