सोनाली फोगाट के परिवार से मिले सीएम खट्टर, मौत की CBI जांच के लिए पत्र लिखेगी हरियाणा सरकार
सोनाली फोगाट के परिवार से मिले सीएम खट्टर, मौत की CBI जांच के लिए पत्र लिखेगी हरियाणा सरकार
चंडीगढ़, 27 अगस्त: सोनाली फोगाट की हत्या के बाद शनिवार को मृतक भाजपा नेता के परिवार से मिलने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के उनके आवास पर पहुंचे। परिवार से मुलाकात कर सीएम खट्टर ने एक्ट्रेस की मौत पर दुख व्यक्त किया इसके साथ ही सोनाली की बेटी को हिम्मत बधाई।

वहीं इस मुलाकात के बाद हरियाणा सीएमओ कार्यालय ने सूचना दी कि सोनाली फोगट के परिवार के इस संबंध में सीएम से मिलने के बाद हुई मौत की सीबीआई जांच के लिए हरियाणा सरकार गोवा को पत्र लिखेगी।
बता दें सोनाली फोगाट की गोवा में इस हफ्ते की शुरूआत में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार ने इसे मौत नहीं हत्या का अंदेशा जताया और एक्ट्रेस के पीएम पर शक जताया तो गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंद को गिरफ्तार किया था।
बता दें सोनावी फोगट 22 अगस्त को पीएम सुधीर सांगवान और सुखविंदर के साथ गोवा गई थीं जहां उन्होंने अंजुना के एक होटल में चेक इन किया था। 23 अगस्त को उनको मृत अवस्था में सेंट एंथोनी अस्पताल लाया गया, जहां शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी मौत संदिग्ध हार्ट अटैक होना बताई लेकिन परिवार ने सुधीर पर हत्या का आरोप लगाया था।
सोनाली की मौत के बाद हर दिन नए खुलासे हुए जिसमें ये भी बात सामने आई कि उनको उस रात ड्रग पिलाई गई थी जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। परिवार को डर है कि कहीं सुशांत सिंह राजपूत की तरह ये मामला भी बिना नतीजा बंद ना हो जाए। इसलिए परिवार पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications