गुंटूर हादसे पर CM जगन मोहन रेड्डी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी किया ऐलान

गुंटूर हादसे पर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

cm ysr

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा में भगदड़ मच गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अचानक भगदड़ मचने से मौतों के अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

CM ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मदद का भी किया ऐलान
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में भगदड़ पर दुख व्यक्त करने के अलावा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को सही इलाज मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

29 दिसंबर को भी मची थी भगदड़
टीडीपी चीफ के गुंटूर की जनसभा से पहले 29 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के कंदुकुर में रोड शो था। जिसमें मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हुई थी। चंद्रबाबू नायडू का काफिला जब कंदुकुर में गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा तो कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए।

इसमें कुल 8 लोगों की मौत हुई थी। हादसे का कारण रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा होना और लोगों के बीच धक्का-मुक्की बताया गया था। इस हादसे के बाद नायडू ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि 29 दिसंबर को हुई भगदड़ में मौतों को लेकर मुख्यमंत्री रेड्डी ने चंद्रबाबू हमला भी बोला था।

ये भी पढ़ें- जल्द ही भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे सीएम जगन मोहन रेड्डी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+