फेसबुक पर खुद को बेचने वाली 'चांदनी' को गोद लेंगे CM हेमंत सोरेन
रांची। फेसबुक पर खुद की बोली लगाने वाली चांदनी की आर्थिक तंगी के दौर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन निकालना चाहते हैं। इसके चलते सीएम सोरेन ने चांदनी को गोद लेने की घोषणा कर दी है। हेमंत ने वादा किया है कि वो चांदनी के अपाहिज माता-पिता का इलाज भी करवाएंगे। गौरतलब है चांदनी नाम की ये लड़की इस कदर मजबूर हो गई कि उसने फेसबुक पर अपने जिस्म की बोली लगा दी।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पहल की और ये ऐलान किया कि वो चांदनी को गोद लेंगे और उसके माता-पिता का इलाज भी करवाएगे। अब बस जरूरत है जल्द से चांदनी तक इस मदद के पहुंचने की। गौरतलब है बूढ़े माता-पिता के इलाज के लिए चांदनी बिकने के लिए तैयार हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रही चांदनी ने फेसबुक पर लिखा कि वो बिकाऊ है।
चांदनी के माता-पिता बीमार हैं और उसके पास इलाज तक के लिए पैसे नहीं है। जब मदद की हर आस टूट गई तो मजबूर चांदनी ने खुद को बेचने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications