CM Hemant Soren खड़गे से मिलने दिल्ली पहुंचे, कर्नाटक की कामयाबी पर बधाई, भावी सियासी रणनीति पर भी चर्चा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस को कर्नाटक में मिली कामयाबी की बधाई देने के साथ भावी सियासी दांव-पेंच पर भी विचार-विमर्श किया।

CM Hemant Soren

CM Hemant Soren झारखंड में कांग्रेस के सहयोग वाली सरकार चला रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को मिलीं 135 सीटों को लोग कांग्रेस पार्टी के लिए 'संजीवनी' बता रहे हैं। विपक्षी एकता के मद्देनजर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जैसे क्षेत्रीय दलों का सहयोग भी काफी अहम साबित होगा।

कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी के अधयक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फिलहाल मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रहे हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी को पटखनी देने के कारण कांग्रेस की कामयाबी खास बन जाती है।

कांग्रेस की कामयाबी पर देशभर में बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में बधाई संदेश लेकर सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद उन्होंने 224 सीटों वाले कर्नाटक में उल्लेखनीय प्रदर्शन की बधाई दी।

हेमंत सोरेन ने खड़गे के साथ देश की वर्तमान सियासत और आने वाले दिनों में राजनीतिक हालात को लेकर भी मंथन किया। बता दें कि कांग्रेस को 224 सीटों वाली असेंबली में बहुमत के आंकड़े- 113 से भी अधिक सीटें मिली हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+