Cloudburst In Sikkim: सिक्किम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 14 की मौत, आज भी बारिश का अलर्ट, जानिए बड़े अपडेट

Cloudburst In Sikkim: सिक्किम में मंगलवार देर रात बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने से भयंकर तबाही मची है। सिक्किम सरकार की ओर से कहा गया है कि इस बाढ़ में अभी तक 14 लोगों की मौत हुई है तो वहीं 102 लोग अब भी लापता हैं। आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Cloudburst In Sikkim

जानिए बाढ़ से जुड़े अबतक को सारे अपडेट...

  • बाढ़ की वजह से तीस्ता नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया और यहां खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं, जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की थी और उन्हें हर संभव मदद करने की कोशिश का वादा किया है।
  • बाढ़ में 14 पुल भी ढह गए हैं, फिलहाल राहत कार्य तेजी से जारी है और तटीय इलाकों के पास जो लोग रह रहे थे उन्हें भी सेफ जगह पर पहुंचाया गया है।
  • रिपोर्ट मुताबिक ल्होनक झील के ऊपर देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा जिसके बाद तीस्ता नदी में बाढ़ आई और नदी का पानी 15 से 20 फीट तक बढ़ गया।
  • बाढ़ की वजह से चुंगथांग के बांध का हिस्सा प्रभावित हुआ है जो कि सिक्किम की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है, जिससे राज्य की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
  • बाढ़ में राज्य के अलग-अलग इलाको में 3000 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की आशंका है।
  • सिक्किम सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत इस बाढ को आपदा घोषित कर दिया है।
  • NDRF की एक टीम गंगटोक में और दो टीमें बंगाल-सिक्किम बार्डर पर आधारित है।
  • मौसम विभाग ने आज भी सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+