वीडियो: कुमार विश्‍वास को गोली मारने की बात करने वाले से प्रियंका गांधी की बातचीत

Close aide of Rahul Gandhi, Priyanka threatened to kill me: Kumar Vishwas
अमेठी। उत्‍तर प्रदेश का अमेठी मौजूदा समय में राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बन गया है। राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी अमेठी के रण को जीतने के लिये हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार और मशहूर कवि कुमार विश्‍वास ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। विश्‍वास ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एक करीबी उनकी हत्‍या करने की साजिश रच रहा है।

'आप' नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी के एक करीबी मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। विश्वास ने कहा कि उन्हें धमकाने वाले को प्रियंका गांधी ने अपने गेस्ट हाउस में बातचीत के लिए भी बुलाया था। कुमार विश्वास ने अपने इस दावे की पुष्टि के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में एक व्यक्ति को प्रियंका की कार के पीछे दौड़ते हुए और यह कहते हुए दिखाया गया है कि वह कुमार विश्वास को गोली मार देगा। जवाब में प्रियंका उस व्यक्ति से कहती हैं कि उसे इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक विनोद मिश्रा नाम के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी को गौरीगंज में रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ता ने कुमार विश्वास की शिकायत की।

साथ ही कुमार विश्वास पर दबंगई करने का आरोप लगाया। इस दौरान विनोद मिश्रा ने कहा कि राहुल के बारे में कोई भी कुछ कहेगा तो गोली मार दूंगा। वीडियो के मुताबिक प्रियंका उस व्यक्ति को बातचीत के लिए गेस्ट हाउस में आने के लिए कहती हैं। उल्‍लेखनीय है कि कुमार विश्‍वास अमेठी में राहुल गांधी के अलावा भारतीय जनता पार्टी की स्‍मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कुमार विश्‍वास काफी लंबे समय से अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को उन्‍होंने 16 किलोमीटर पैदल चलकर अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं बुधवार को नामांकन करने पहुंची स्‍मृति ईरानी ने कुमार विश्‍वास को कांग्रेस की बी टीम करार दिया था।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/8wJVXmI9Ebs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+