यूपी के दंगल में मोदी-शाह की करीबी प्रीति महापात्रा का नया दांव

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचार संघ की महिला विंग की प्रेसिडेंट प्रीति महापात्रा ने यूपी से राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन भरा है। प्रीति गुजरात की निवासी हैं ऐसे में भाजपा के दो उम्मीदवारों के पहले ही राज्यसभा का टिकट देने के बावजूद प्रीति के राज्यसभा के लिए नामांकन भरने से सियासी चर्चा तेज हो गयी है।

बीजेपी की मिस्ट्री गर्ल ने बिगाड़ा सिब्बल का गेम, राज्यसभा की लड़ाई चोखी

Close aid of Shah and Modi Priti Mahapatra files her Rajya Sabha nomination from UP

प्रीति को नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है। ऐेसे में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग तो मुझे शाह का रिश्तेदार बता रहे हैं। कुछ तो लोग कहेंगे। उन्होंने राज्यसभा के लिए उनका समर्थन करने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

जिस तरह से प्रीति ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन भरा है उसने यूपी भाजपा की मुश्किले बढ़ा दी हैं। प्रीति ने अपने समर्थकों और अन्य लोगों से अपनी आत्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि अन्य पार्टी के विधायकों से अपील करती हूं कि वह पार्टी लाइन से हटकर वोट दें।

यूपी चुनाव: 84 बरस के पुराने चेतक से होगा बीजेपी का 'कल्याण'?

इसके साथ ही उन्होंने 11 जून को होने वाले चुनाव को उनके पक्ष में होने की भी बात कही है। यूपी में कुल 11 सीटें हैं, ऐसे में प्रीति महापात्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा है। प्रीति महापात्रा और उनके पति के पास कुल 19 लाख 25 हजार 244 रुपए हैं।

इसके अलावा इन दोनों के पास 64 लाख 5 हजार 623 रुपए के गहनें हैं। प्रीति के पास फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर भी 1 करोड़ 18 लाख 92 हजार 377 रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास एक ऑडी और दूसरी बीएमडब्लू भी है जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 32 लाख 88 हजार रुपए है। प्रीती के मुंबई में एक मकान है जिसकी कीम एक करोड़ 59 लाख 34 हजार रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+