दिल्ली में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान झड़प, पुलिसकर्मी समेत कई घायल
नई दिल्ली, 16 अप्रैल: दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को एक शोभा यात्रा जब निकाली गई तो जहांगीरपुरी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। पुलिस के अनुसार जुलूस के दौरान हंगामा हुआ और जुलूस में भाग लेने वालों पर पथराव की किया गया। साथ ही आगजनी की कुछ घटनाएं भी हुई हैं। इसमें पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल इलाज के लिए कराया गया भर्ती करवाया गया है। वहीं दो गुटों के बीच झड़प के बाद जहांगीरपुरी इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

झड़पों का जो वीडियो सामने आया है उसमें सड़क के किनारों से विशाल समूहों को एक-दूसरे पर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब पुलिस द्वारा हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन वो पुलिसकर्मी को भी चोटें आई। इस घटना में पुलिस कर्मियों के अलावा सभी घायलों को इलाज के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जुलूस के दौरान हंगामा हुआ
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी डीसीपी अन्येश रॉय ने कहा कि जुलूस के दौरान हंगामा हुआ और जुलूस में भाग लेने वालों पर पथराव की खबरें आई हैं, साथ ही आगजनी की कुछ घटनाएं भी हुई हैं। रॉय ने कहा हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति नियंत्रण में है। अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। हम जांच कर रहे हैं कि कौन से पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
अतिरिक्त बल तैनात किया है
वहीं दिल्ली पुलिस के सीपी राकेश अस्थाना ने कहा स्थिति नियंत्रण में है। जहां घटना हुई, वहां हमने अतिरिक्त बल तैनात किया है, इसके साथ ही पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विशेष तैनाती की गई है. दो पुलिसकर्मी हुए घायल, हम आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
केजरीवाल बोले- दिल्ली में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्र की है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं क्योंकि इसके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। राष्ट्रीय राजधानी में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।
I appeal to everyone to maintain peace as the country can not progress without it. Central govt has the responsibility to maintain peace in the national capital; appeal to people to maintain peace: Delhi CM Arvind Kejriwal on clash in Jahangirpuri pic.twitter.com/RMhmbnpmmf
— ANI (@ANI) April 16, 2022












Click it and Unblock the Notifications