तिहाड़ जेल में कैदियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प, कई कैदी घायल

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ के जेल शेल नंबर 4 में कैदियों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, इन झड़प में 10-12 कैदी घायल होने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों को मुताबिक, 'यह दुर्घटना कल हुई जब एक कैदी बैरक में वापस जाने के लिए तैयार नहीं था और उसने साथी कैदियों को भी ऐसा करने के लिए उकसाया। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई थी।

clash broke out between jail inmates & police personnel inside Jail No 4, Tihar Jail

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि, हर दिन दोपहर 12 से 3 बजे के बीच कैदियों को बैरक में रखा जाता है। शनिवार को एक कैदी ने बैरक में जाने से इनकार कर दिया। समझाइश देने पर उसने साथी कैदियों से उकसाने वाली बातें कहीं। इसके बाद पुलिस से उनकी हाथापाई हुई। शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे हुई इस घटना में कई कैदी शामिल हो गए, जिससे झगड़ा बढ़ गया।

जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े में 2 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया था। इलाज के बाद वे तिहाड़ लौट आए हैं। वहीं इस झड़प के दौरान लगभग 10 से 12 कैदियों को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को कड़ा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+