दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों-पुलिसवालों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल, FIR दर्ज

Recommended Video

    दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

    दिल्ली। जब कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ने पर आतुर हो जाएं तो हालात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को जिस तरह से पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत हुई, उसमे कई लोगों को चोट आई हैं। घटना के बाद पुलिस और वकील दोनों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में धारा 353, 427, 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में स्टेशन हाउस ऑफिसर राजीव भारद्वाज घायल हो गए हैं। उनके माथे पर टांके लगाए गए हैं।

    police

    बता दें कि शनिवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच जमकर ताल घूंसे चले थे, जिसका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से वकीलों का झुंड दो पुलिसवालों को तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप के भीतर बुरी तरह से पीट रहे हैं। पुलिसवालों को वकीलों ने बेल्ट, लात, घूसों से इतना पीटा कि मौके पर ही पुलिसवाला बुरी तरह से घायल हो गया और बेहोश हो गया। वहीं लॉकअप के बाहर पुलिसवालों और वकीलों के बीच जमकर मारपीट देखी जा सकती है। तमाम पुलिस वाले इकट्ठा होकर वकीलों को मारते हुए अंदर ले जाते हैं।

    दरअसल तीस हजारी कोर्ट के बाहर पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिसवालों के बीच विवाद हो गया था, यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। एक सीसीटीवी फुटेज और सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि पुलिसवाले वकील को लॉकअप में लेकर जाते हैं और उसे बुरी तरह से मारते हैं। वकीलों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई। वकीलों का दावा है कि पुलिस की गोलीबारी में एक वकील भी घायल हो गया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से गोली नहीं चलाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+