केरल में कांग्रेस और सीपीआईएम के बीच ठनी! शशि थरूर ने डी राजा को सुनाई खरी-खोटी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को इंडी गठबंधन के सहयोगी वाम दल सीपीआई की आलोचना की है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में उन्हें मिलने वाले वोट बैंक में बंटवारे की साजिश का आरोप लगाया है।
मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम से अपना उम्मीदवार खड़ा करने के लिए सीपीआईएम पर निशाना साधा और उनके "गठबंधन धर्म" पर सवाल उठाया। थरूर ने कहा कि सीपीआई(एम) के चुनाव अभियान का एकमात्र इफेक्ट 'भाजपा विरोधी वोटों को विभाजित करना' है।

सीपीआई पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता के कहा कि यह विडंबना है कि वाम दल जो वायनाड में राहुल गांधी की उम्मीदवारी के बारे में शिकायत करता है, वह तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का खेल खेल रहा है।
वहीं, शशि थरूर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआई ने महासचिव डी राजा ने कहा कि वे वामपंथी ही हैं जो "सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों से लड़ रहे हैं।" आपको बता दें कि सीपीआई राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के खिलाफ है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में डी राजा ने कहा, "यह एक बेतुका बयान है। शशि थरूर जैसे शिक्षित व्यक्ति को केरल के इतिहास को ठीक से समझना चाहिए। यह वामपंथ ही है जो सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों से लड़ रहा है। इतने सारे कांग्रेस नेता छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।"
सीपीआई नेता ने सवाल किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी का दावा है कि वह बीजेपी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं, तो फिर वह वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं और एलडीएफ के खिलाफ क्यों लड़ रहे हैं? कांग्रेस को बताना चाहिए कि वे लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं। उनके मुख्य राजनीतिक दुश्मन कौन हैं..."
आपको बता दें कि लेफ्ट ने वायनाड सीट पर लेफ्ट ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवारों के ऐलान से पहले, सीपीआई ने डी राजा की पत्नी एनी राजा को मैदान में उतारा है।
इससे पहले सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने कहा था कि राहुल गांधी और कांग्रेस को वायनाड से लड़ने को लेकर सोचना चाहिए। वो कहते हैं कि उनकी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ है। केरल में आप बीजेपी के नहीं बल्कि लेफ्ट के विरूद्ध लड़ रहे हैं तो क्या मैसेज दे रहे हैं। इसलिए उन्हें यहां से लड़ने की सोचने पर दोबारा विचार करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications