Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीफ जस्टिस बोले- जब मामला राजनीतिक ना हो, तब CBI अच्छा काम क्यों करती है?

नई दिल्ली। हाल ही दिनों में आपसी विवाद के चलते किरकिरी करा चुकी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) रंजन गोगोई ने तंज कसते हुए कहा कि जब मामला राजनीति से जुड़ा नहीं होता तो सीबीआई अच्छा काम करती है। उन्होंने सीबीआई को भय और किसी के प्रभाव में आए बगैर निष्पक्ष तरीके से काम करने की सलाह दी है।

CJI Ranjan Gogoi Why is that whenever there is no political overtone to a case, CBI does a good job
मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए रंजन गोगोई ने कहा कि, सीबीआई की अपनी एक खास जगह है। लेकिन उनकी नाकामी ने ध्यान ज्यादा खींचा है। यह सच है, कि कई हाई प्रोफाइल और संवेदनशील मामलों में एजेंसी न्यायिक जांच के मानकों को पूरा नहीं कर पाई है। यह बात भी उतनी ही सच है कि इस प्रकार की खामियां संभवत: कभी-कभार नहीं होती। उन्होंने सीबीआई में लोगों की कमी की ओर भी ध्यान खींचा।

रंजन गोगोई ने कहा कि, सीबीआई में पर्याप्त निवेश नहीं हो पा रहा है, जिससे जांच पर असर पड़ता है। सीजेआई ने सवाल उठाते हुए कहा कि, ऐसा क्यों है कि जब किसी मामले का कोई राजनीतिक रंग नहीं होता, तब सीबीआई अच्छा काम करती है। इसके विपरीत स्थिति के कारण विनीत नारायण बनाम भारत संघ मामला सामने आया, जिसमें उच्चतम न्यायालय ने एजेंसी की सत्यनिष्ठा की रक्षा करने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश तय किए।

उन्होंने सीबीआई को मौजूदा जरूरत के हिसाब से तैयार होने की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि इनमें ज्यादा से ज्यादा तकनीकी और शोध से जुड़े पेशेवर लोगों जोड़ने पर जोर दिया। सरकार के समग्र प्रशासनिक नियंत्रण से सीबीआई के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। सीबीआई को नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को प्रदान किए गए कानून के बराबर वैधानिक दर्जा दिया जाना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला , सेना प्रमुख विपिन रावत, वायु सेना प्रमुख वीएस धनौआ समेत कई शीर्ष अधिकारी शामिल थे।

PM Modi Interview: 75 दिन पूरे होने पर PM मोदी ने कहा, कश्मीर से बड़ा कोई निर्णय नहीं हो सकता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+