सीजेआई रंजन गोगोई ने कार्यदिवस के दौरान जजों की छुट्टी पर लगाई रोक

नई दिल्ली। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने जजों के कार्यदिवस के दौरान छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है। सीजेआई ने अदालतों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने के लिए ऐसा किया है। सीजेआई ने कार्यदिवस पर 'नो लीव' का फॉर्मूला अपनाया है, ताकि अदालतों में ज्यादा काम हो और मुकदमों का निपटारा हो। सीजेआई ने कहा है कि इमरजेंसी की हालत को छोड़कर हाईकोर्ट या निचली अदालत के जज वर्किंग डे पर छुट्टी ना लें। कोर्ट के कार्यदिवस के दौरान जजों के एलटीसी लेने पर भी सीजेआई ने रोक लगा दी है।

CJI ranjan Gogoi bans leave for judges on workdays To fight pending cases

तीन अक्टूर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद की शपथ लेने के बाद रंजन गोगोई ने इशारा कर दिया था कि लंबित मामलों के निपटारा के लिए कदम उठाए जाएंगे। निचली अदालतों, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में तीन करोड़ से ज्यादा मुकदमें लंबित हैं।

तीन अक्टूबर को जस्टिस ऑफ इंडिया के पद का कार्यभार संभालने के दो दिनों बाद ही सीजेआई रंजन गोगोई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाईकोर्ट के वरिष्ठ जजों से बात की थी और सभी से कोर्ट के काम पूरे करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था। इसके साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को यह सलाह दी है कि जो जज कोर्ट की कार्यवाही के दौरान नियमित नहीं हैं, उन्हें न्यायिक कार्य से हटाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+