Operation shield: पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में आज होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित
Operation shield Civil defence mock drills postponed: पाकिस्तान सीमा से लगे राज्यों में आज होने वाली नागरिक सुरक्षा ड्रिल (Civil defence mock drill) स्थगित कर दी गई है। ये मॉक ड्रिल "ऑपरेशन शील्ड" के तहत सीमावर्ती पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयोजित करने का निर्देश गृह मंत्रालय ने दिया था। अब नागरिक सुरक्षा ड्रिल को स्थगित करने का निर्णय प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए लिया गया है। अब "ऑपरेशन शील्ड" के तहत आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
याद रहे पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर से पहले भारत ने 7 मई 2025 को अपना पहला राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल शुरू किया था। गृह मंत्रालय के निर्देश पर विभिन्न राज्यों के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करवाई गई थी। जिसमें ब्लैकआउट अभ्यास, हवाई हमले के सायरन बजाकर निकासी प्रक्रिया और नागरिकों को ट्रेनिंग दी गई थी।

इसे देश की नागरिक सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए डिलाइन किया गया था, खासकर वो सीमावर्ती क्षेत्र जो दुश्मन के हमलों के लिए संवेदनशील माने जाते हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय ने तैयारियों के स्तर में महत्वपूर्ण कमियों को देखा और इन कमियों को दूर करने के लिए दोबारा 9 मई को मॉक ड्रिल करवाने का निर्देश जारी किया था।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर लिया पहलगाम हमले का बदला
याद रहे भारत का ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक सैन्य जवाब था। पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। ये आतंकी हमला 26/11 की मुंबई हमले के बाद ये सबसे बड़ी आतंकी घटना थी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई की तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले शामिल थे। भारतीय सेना की इस एयरस्ट्राइक में कथित तौर पर कम से कम 100 आतंकवादियों किया था।












Click it and Unblock the Notifications