विदेश मंत्रालय से तथ्यों को छिपाने के आरोप में देवयानी खोबरागड़े को पद से हटाया गया
नई दिल्ली। प्रशासनिक अधिकारी देवयानी खोबरागड़े पर विदेश मंत्रालय से तथ्यों को छिपाने के चलते उनके पद से हटा दिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि उनके खिलाफ जांच चल रही है जिसके चलते ऐहतियातन उन्हें अनिश्चितकाल के लिए उनके पद से हटाया गया है।

वहीं खोबरागड़े पर आरोप यह भी है कि उन्होंने मंत्रालय की इजाजत के बिना मीडिया में बयान दिया जिसके चलते उनपर कार्यवाही की गयी है। देवयानी विदेश मंत्रालय में डेवेलपमेंट पार्टनरशिप डिवीजन में निदेशक के पद पर कार्यरत थी। उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यह कार्यवाही सतर्कता के चलते ली गयी है। अकबरुद्दीन का कहना है कि खोबरागड़े के खिलाफ जानकारी छिपाने का आरोप है और उनके खिलाफ इस मामले में जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि खोबरागड़े ने इस बात को सरकार से छिपाया कि उनके पति अमेरिका के नागरिक हैं और उनके दोनों बच्चों के पास अमेरिका का पासपोर्ट है।
गौरतलब है कि खोबरागड़े को 2013 में न्यूयॉर्क में उनकी नौकरानी के साथ दुर्व्यवहार के चलते गिरफ्तार किया गया था। खोबरागड़े ने उनके उपर लगे आरोपों को इनकार किया था और उन्हें भारत वापल बुला लिया गया था। लेकिन अमेरिका ने उनके खिलाफ लगे आरोप वापस नहीं लिये थे। खोबरागड़े की न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर सघन जांच हुई थी जिसके बाद वह मीडिया की सुर्खियों में आयी थी।












Click it and Unblock the Notifications