Citizenship Amendment Bill Live: लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास, पीएम ने दी बधाई
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल, 2019 पर बोलते हुए लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये अधिकार छीनने का नहीं, देने के लिए लाया गया बिल है। हंगामे के बीच बिल पेश करने के प्रस्ताव पर लोकसभा में वोटिंग हुई। नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में 293 वोट पड़ने के बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने बिल को पेश करने को मंजूरी दी। बीजेपी ने पहले ही अपने विधायकों को व्हिप जारी किया था। लोकसभा में इस बिल को पारित कराना सरकार के लिए मुश्किल नहीं है लेकिन राज्यसभा में इस बिल को पारित कराने के लिए सरकार को गैर-एनडीए और गैर-यूपीए दलों पर निर्भर रहना होगा। इस विधेयक के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। विपक्ष इस बिल का लगातार विरोध कर रहा है।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
बिल पास होने पर अमित शाह ने कहा कि, मैं ऐतिहासिक नागरिकता संशोधन विधेयक को वास्तविक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जो भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अल्पसंख्यकों के लिए अपने दरवाजे खोलने की अनुमति देगा जो धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।
सरकार पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि, तिब्बत में भी मुसलमान हैं लेकिन उनका जिक्र नहीं करते हैं। चीन के मुसलमानों का जिक्र नहीं करते है क्योंकि गृह मंत्री चीन से डरते हैं। इस बिल के जरिए देश को कहां लाकर खड़ा किया जा रहा है। देश एक और बंटवारे की तरफ जा रहा है। हिटलर के कानून से भी ज्यादा बदतर है यह बिल।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications