चिदंबरम का पीएम मोदी पर पलटवार, विपक्ष को इस तरह चुनौती देने का क्या मतलब है?
चिदंबरम का मोदी पर पलटवार, चुनौती देने का क्या मतलब है?
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने नागरिकता कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने बुधवार सुबह इस कानून को लेकर दो ट्वीट किए हैं। चिदंबरम ने कहा, हमें ऐसे लोगों को नागरिकता क्यों देनी चाहिए जो पहले से ही पाकिस्तान के नागरिक हैं? विपक्ष के लिए ऐसी चुनौतियों का क्या मतलब है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले झारखंड में भाजपा की एक चुनावी सभा में नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। मोदी ने कहा था, मेरी चुनौती है कांग्रेस को, वो ये ऐलान करें कि वो नागरिकता कानून को वापस लेंगे, वो कहें कि हर पाकिस्तानी को नागरिकता देंगे। इसी का जवाब देते हुए चिदंबरम ने कहा है कि इन चुनौतियों को किस तरह देखा जाए।
एक और ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, यह देखना एक बेहतर अहसास है कि हमारे छात्र और युवा पीढ़ी उदार, धर्मनिरपेक्ष, सहिष्णु हैं। ये लोग मानवतावाद का प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या सरकार इन मूल्यों को चुनौती दे रही है? पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम लगातार नागरिकता कानून पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने इसे संविधान की आत्मा पर प्रहार कहा है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 बीते हफ्ते सदन से पास हुआ है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस दूसरे विपक्षी दलों के साथ इस बिल को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से भी मिल चुकी है। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में बिल के खिलाफ निकाले गए जुलूसों में हिंसा भी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications