कर्नाटक: मंगलूरू एयरपोर्ट पर बैग में IED मिलने से हड़कंप

नई दिल्ली। मंगलूरू एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बैग में आईईडी मिला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को यह आईईडी बैग मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ के डीआईजी अनिल पांडे ने बताया कि मंगलूरू एयरपोर्ट पर हमे टिकट काउंटर के पास एक बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस होने के सबूत मिले हैं, जिसे सुरक्षित एयरपोर्ट से बाहर निकाल लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह बैग किसने यहां पर रखा।

Recommended Video

    Karnataka : Mangaluru Airport पर बैग में मिला IED, सर्च ऑपरेशन जारी | Oneindia hindi
    mangaluru

    सीआईएसएफ के डीआईजी अनिल पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आदार पर एक संदिग्ध ने यह बैग बेंगलुरू एयरपोर्ट पर रखा था। उसे एक ऑटो से उतरकर बैग को रखते हुए देखा जा सकता है। संदिग्ध युवक ने खुद के चेहर को ढक रखा है। संदिग्ध बैग को समय पर देख लिया गया और मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया जोकि इसके डिस्पोजल का काम कर रहा है। बम मिलने की सूचना पर मंगलूरू पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष भी पुलिस टीम के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर्स की मदद से व्यापक तलाशी अभियान भी एयरपोर्ट पर चलाया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ, स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+