क्रिसमस के बधाई संदेश में भी कंगना ने दिखाए तेवर, बोलीं- सिर्फ हिन्दु त्योहारों का सम्मान करने वालों को बधाई
Christmas 2020: अभिनेत्री कंगना रनौत ने क्रिसमस के मौक पर बधाई दी है लेकिन उनकी शुभकामनाएं थोड़ी अलग हैं। दरअसल कंगना ने शर्तो के साथ क्रिसमस की बधाई दी है। कंगना ने ट्वीट कर कहा है कि उन लोगों को क्रिससम की बधाई जो सभी भारतीय त्योहारों का सम्मान करते हैं और हिन्दुओं के त्योहारों पर सवाल नहीं उठाते हैं। कंगना ने ट्विटर पर क्रिसमस के सेलीब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

कंगना ने किया है ट्वीट
कंगना ने शुक्रवार सुबह किए अपने ट्वीट में लिखा, मैरी क्रिसमस.. केवल उन लोगों के लिए जो सभी भारतीय त्योहारों का सम्मान करते हैं और स्वीकार करते हैं। मैरी क्रिसमस केवल उन लोगों के लिए जो केवल हिंदू त्योहारों को लेकर अपना सेलेक्टिव एक्टिविज्म नहीं करते हैं। एक दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, भाभी कल पहली बार मेरे घर पर आईं। उनके स्वागत में मेरी बहन रंगोली ने गाजर का हलवा बनाया।

लोग बोले- इसमें भी नियम और शर्तें लगा दीं
कंगना के क्रिसमस को लेकर दिए इस अलग तरह के बधाई संदेश पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि किसी त्योहार को विश करते हुए इस तरह से लिखना ठीक नहीं है, आप सभी को विश करिए या फिर ट्वीट ही मत करिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा- लीजिए, अब तक विज्ञापनों में नियम और शर्तें होती थीं, कंगना ने तो बधाई संदेश में भी शर्तें और नियम लागू किए हैं।

अपने बयानों के लिए लगातार चर्चा में हैं कंगना
कंगना रनौत एक अभिनेत्री के तौर पर तो पहचान रखती ही हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से वो अपने बयानों और ट्वीट्स के लिए भी चर्चा में हैं। कंगना कुछ समय से लगातार उन पर लोगों पर हमलावर रही हैं जो भाजपा या नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हैं। वो महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार से भिड़ चुकी हैं। हाल ही में किसान आंदोलन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद वो पंजाब के सिंगर दिलजीत दोसांझ से भिड़ बैठी थीं। वो अपने बयानों में सेक्युलेरिज्म की बात करने वालों और लिबरल लोगों को भी निशाना बनाती हैं।

जयललिता के किरदार में दिखेंगी कंगना
कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो इस समय वो फिल्म थलाइवी की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म थलाइवी में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर भी जारी हो चुका है। थलाइवी कंगना के बड़ी फिल्म है। हाल के दिनों में कंगना की जो फिल्में आईं, उन्हें खास सफलता नहीं मिली है। ऐसे में उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें- सेना में 'टूर ऑफ ड्यूटी' के प्रपोजल से राहुल खफा, बोले- आर्मी कोई पर्यटन की जगह नहीं












Click it and Unblock the Notifications