इस एक्ट्रेस ने शेयर की 'जुड़वा बच्चों' के स्तनपान कराती हुई अपनी तस्वीर, ट्रोलर्स ने यूं घेरा

नई दिल्ली। अमेरिका की जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस च्रिसी टेईगेन अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल च्रिसी ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे और अपनी बेटी की एक गुड़िया को स्तनपान कराते हुए तस्वीर शेयर की। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि जहां उनकी ये तस्वीर ज्यादातर यूजर्स पसंद कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर च्रिसी अपनी तस्वीर को लेकर ट्रोलर्स के भी निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने च्रिसी के ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीर शेयर करने पर सवाल उठाए हैं।

च्रिसी टेईगेन ने शेयर की तस्वीर

दरअसल च्रिसी टेईगेन ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे और अपनी बेटी की एक गुड़िया को स्तनपान कराते हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि लूना ने मुझे अपनी गुड़िया को स्तनपान कराने के लिए कहा, जिससे मुझे लग रहा है कि मेरे अब जुड़वा बच्चे हैं। बता दें कि लूना, च्रिसी की बेटी हैं। अमेरिकी एक्ट्रेस च्रिसी टेईगेन ने जिस समय ये तस्वीर शेयर की थी उस समय उन्हें भी ये उम्मीद नहीं रही होगी कि उनकी ये तस्वीर इतनी तेजी से वायरल हो जाएगी।

इंस्ट्राग्राम पर एक दिन में तीन मिलियन लोगों ने किया लाइक

इंस्ट्राग्राम पर एक दिन में तीन मिलियन लोगों ने किया लाइक

च्रिसी की इस तस्वीर महज एक दिन में इंस्ट्राग्राम पर तीन मिलियन लोगों ने लाइक किया, वहीं ट्विटर पर इसे 18000 बार पसंद किया गया। ऐसे कई यूजर्स थे जिन्होंने च्रिसी की तस्वीर पर पॉजीटिव कमेंट्स किए। हालांकि कुछ यूजर्स ने च्रिसी को इस तस्वीर के लिए ट्रोल भी किया। ऐसे एक यूजर ने लिखा कि ब्रेस्ट फीडिंग प्राइवेट पल होता है, इसे इस तरह से सार्वजनिक करना ठीक नहीं है।

एक्ट्रेस की तस्वीर पर यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

एक्ट्रेस की तस्वीर पर यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

कुछ यूजर्स ने च्रिसी के इस कदम को सुर्खियां पाने का तरीका बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बच्चे पैदा करना या फिर उन्हें स्तनपान कराना प्राकृतिक है, इसकी इस तरह से तस्वीरें शेयर करना ठीक नहीं है। हालांकि कई यूजर्स च्रिसी के समर्थन में भी दिख रहे हैं। कुल मिलाकर जिस तरह से कुछ यूजर्स च्रिसी को तस्वीर के लिए घेर रहे हैं इससे सोशल मीडिया पर दो धड़े बनते दिख रहे हैं। वहीं ये मुद्दा सुर्खियों में आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+