अब मुंबई पहुंचा 'चोटीकटवा', एक छोटा सा जानवर दिखा और कट गई चोटी
मुंबई। 'चोटीकटवा' उत्तर भारत के बाद अब मुंबई पहुंच गया है। यहां के भायखला इलाके में दो महिलाओं और वडाला इलाके में एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है। यहां भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। सोते समय महिला की चोट कट गई और जब वो सो कर उठी तो उसके सिर में दर्द हो रहा था। जानकारी के मुताबिक भायखला की रहने वाली रोशन मंसूरी बुधवार की रात जब सोने के लिए अपने बिस्तर पर गईं तब अचानक उनको सर में तेज दर्द शुरु हो गया।

उन्होंने अपने पति को जब इसके बारे में बताया तो पति ने उन्हें सर दर्द की दवा दी और सोने को कहा। रोशन के मुताबिक वे बिना दवाई खाए सोने लगीं तभी अचानक लगा कि किसी छोटे जानवर ने उनके शरीर को पार किया। रोशन चीख मारकर बैठ गईं। आवाज सुनकर पति ने घर की लाइट जलाई तो पत्नी की चोटी कटी हुई थी।
रोशन के पति ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बाल को जांच के लिए भेजा है। आपको बता दें कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से शुरु हुई ये दहशत पूरे उत्तर भारत में डर और खौफ का दूसरा नाम बन चुकी है और अब ये खौफ मुंबई में भी मंडराने लगा है। कोई कहता है कि चोटी में नींबू और मिर्च लटकाने से बाल कटवा पास नहीं आ पाएगा, तो कोई घर के बाहर नींबू मिर्च और नीम की डाल रखने और हल्दी का छापा मारने जैसे उपाय बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications