दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, ये तस्वीर देख इमोशनल हुए फैन्स

नई दिल्ली: ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा जा रहा है। इरफान खान और ऋषि कपूर की मौत के बाद साउथ के एक्टर चिरंजीवी सरजा का भी निधन हो गया था। उनके निधन के वक्त उनकी पत्नी प्रेगनेंट थी। अब उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। मां-बेटे पूरी तरह स्वस्थ हैं, वहीं चिरंजीवी के फैन्स इसे एक इमोशनल लम्हा बता रहे हैं।

फैन्स ने जलाए पटाखे

फैन्स ने जलाए पटाखे

चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज को बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह 11.07 बजे मेघना ने बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मां-बेटे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे की खबर जैसे ही चिरंजीवी के फैन्स के पास पहुंची उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जगह-जगह जूनियर चिरंजीवी के आने की खुशी में मिठाई बांटी गई, साथ ही पटाखे जलाए गए।

 चिरंजीवी के भाई ने दिया ये गिफ्ट

चिरंजीवी के भाई ने दिया ये गिफ्ट

वहीं चिरंजीवी का परिवार भी तुरंत अस्पताल पहुंच गया। चिरंजीवी के बड़े भाई ध्रुव सरजा ने बच्चे को अपनी बाहों में लिया और फोटो खिंचवाई। ध्रुव ने नए मेहमान को चांदी का पालना गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। इस दौरान जब दिवंगत चिरंजीवी की फोटो के सामने उनके बच्चे को रखा गया और उनकी फोटो शेयर की गई, तो सभी इमोशनल हो गए। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। चिरंजीवी के फैन्स ने बच्चे का नामकरण भी कर दिया है, सभी उसे जूनियर चिरंजीवी बुला रहे हैं।

जून में हुआ था निधन

जून में हुआ था निधन

आपको बता दें कि चिरंजीवी और मेघना दस साल तक रिलेशन में थे। इसके बाद 2 मई 2018 को उन्होंने शादी कर ली। फरवरी में मेघना जब प्रेगनेंट हुईं थी तो घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी बीच 7 जून 2020 को चिरंजीवी सरजा को कार्डियक अरेस्ट आया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिरंजीवी की मौत से मेघना को बड़ा झटका लगा था। अब जूनियर चिरंजीवी के आने से उनके घर में रौनक लौट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+